अमरकंटक में गोंडवानारत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के मुर्ति का अनावरण तथा उनके द्वितीय पुण्य तिथि पर समाज के वरिष्टजनों ने अन्नरत्न व फूलमाला अर्पित कर जिन्हें याद किया।।
अमरकंटक में गोंडवानारत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के मुर्ति का अनावरण तथा उनके द्वितीय पुण्य तिथि पर समाज के वरिष्टजनों ने अन्नरत्न व फूलमाला अर्पित कर जिन्हें याद किया।।
अमरकंकटक /मध्यप्रदेश/ 14 जनवरी 2022 मध्य गोंडवाना प्रक्षेत्र के महापुरूष के रुप में मूल निवासी गोंडवाना समाज के बीच एक पहचान रखने वाले दादा हीरासिंह मरकाम जी जैसे एक संघर्षशील समाज सेवी तथा जननेता, वहीं जिनके जैसे कद काठी वाले व्यक्तित्व, फिलहाल मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में नहीं हैं। जिनको समाज में सम्मान के साथ दादा जी कहते थे। जिन्होनें समाज में एक महामंत्र दिया था। वह था “वन टू टेन फार्मूला” जिस के तहत जिन्होनें समाज में एक आर्थिक आंदोलन तय किया था। उनका एक दर्शन था कि मुझे एक मुट्ठी चावल दो, मैं तुम्हें आर्थिक आजादी दूंगा। उन्होनें आर्थिक विकास के क्षेत्र में समाज में गोंडवाना बैंक जैसे कार्य संचालित कर समाज को स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक कार्य किया था। वहीं नशामुक्ति आंदोलन चलाकर समाज को सम्मान के साथ जीने के लिए एवं सामाजिक जन चेतना जगाने के लिए महिला जागो, भट्ठी तोड़ो, गोंडवाना बैंक खोलो, जैसे गूंज ने सरकार को हिला कर रख दिया था। वहीं राजनैतिक क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नींव डालकर कांग्रेस और भाजपा के बीच गोंडवाना राज्य निर्माण को लेकर 1991 में एक नई राजनैतिक पार्टी की नींव डाला। जिनके नेतृत्व में महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उतरप्रदेश जो सेंट्रल गोंडवाना स्टेट प्रोविजन होना था। जो आज नहीं है। जिस गोंडवाना राज्य स्थापना को लेकर लंबी संघर्ष आज भी जारी है। जहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की एक अलग त,श्ववीर है। जिस आन्दोलन के प्रणेता दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर इस वर्ष कोरोना आपदा के कारण लाखो की भीड़ को मद्देनजर वेहद सादगीपूर्ण समाज के वरिष्ट जनों की ओर से इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। जिसमें दादा हीरासिंह मरकाम के उत्तराधिकारी वर्तमान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमों भैया तुलेश्वरसिंह मरकाम के आतिथ्य में सर्वप्रथम अमूरकोट के पंचधारा महाशक्ति में स्थापित अखंड ज्योति बड़ादेव व फडापेन शक्ति की पूजा अर्चना के बाद समाज के यूग पुरूष पेनवासी दादा हीरासिंह मरकाम जी के द्वितीय पुण्य तिथि पर स्थापित मुर्ति का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष भैया तुलेश्वर सिंह मरकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमूरकोट के ट्रस्ट प्रमुख नंद किशोर राज, गोंगपा किसान प्रकोष्ठ के प्रमुख मनोहर ध्रुव, डॉ बीएल मराबी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय पन्द्राम एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ एल एस उदय, मातृशक्ति फुलकुवँर नेटी, सहित कई अन्य समाज के वरिष्ट जन उपास्थित थे।