कोरिया छत्तीसगढ़/GCG NEWS/ 5 दिसम्बर 2022,जैसा कि समाज में पत्रकारिता की महत्व” विषय पर GCG NEWS/ गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज की ओर से बैकुन्ठपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित संभाग स्तर से जनपद स्तर तक के प्रमुख प्रेस प्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाल एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में न्यूज के मुख्य संपादक डॉ एल एस उदय सिंह ने कहा कि देश में करोना वर्तमान में एक राष्ट्रीय आपदा है, इस चुनौती में हम सबको अपने दायित्व का निर्वहन राष्ट्रीय आपदा के प्रोटोकाल का पालन कर कार्य करना होगा। तथा उन्होनें कहा कि आपका जीवन अमुल्य है, इस आपदा काल में अपने आप को जोखिम से बचाना होगा। वहीं इस वार्षिक समीक्षा के तौर पर आयोजित प्रेस के प्रतिनिधियों की बैठक में संभाग के ब्यूरो चीफ सी पी मराबी,संरक्षक सदस्य आर के पोर्ते, पुरषोत्तम सिंह मरकाम,सरगुजा जिला के जिला ब्यूरो चीफ डीपी मरकाम, कोरिया के ब्यूरो चीफ कृष्ण कुमार कोराम, बैकुन्ठपुर सिटी ब्यूरो चीफ प्रकाशचंद्र गुप्ता सहित जनपद क्षेत्र सूरजपुर के ब्यूरो चीफ दिलेश्वरी राजवाड़े, सोनहत के अनिल टेकाम,भरतपुर तहसील ब्यूरो चीफ अंगद सिंह टेकाम, जनपद भरतपुर के ब्यूरो चीफ मधु यादव,सहायक ब्यूरो प्रमुख नेहासिंह, संरक्षक सदस्य सुन्दरलाल बैगा खड़गवां तहसील ब्यूरो चीफ पार्वती सिंह, रामानुजनगर जनपद के ब्यूरो चीफ अनु प्रताप सिंह, प्रेमनगर के ब्यूरो बुधराम सिंह पावले, रूपेंद्रकुमार कमरों, पोंडी बचरा,धर्मराज मरकाम खड़गवां (बरदर)प्रमुख रुप से हिस्सा लिया। तथा गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज/GCG NEWS ग्रुप के लिए समर्पित होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।