पांचवी अनुसूचित क्षेत्र खड़गवां तहसील के 16 ग्राम पंचायतों में आदानी कोल ब्लॉक द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर आदिवासियों की हजारों एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीण हुए लामबंध, बोड़ेमुड़ा में हुई आमसभा,

  (अमित उदय ब्यूरो चीफ)

कोरिया खड़गवां, छत्तीसगढ GCG NEWS 5 दिसम्बर 2021, आज
छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के खड़गवां तहसील के भीतर ग्राम बोड़ेमुड़ा में आदिवासी एवं मूलनिवासी समाज की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रायपुर से आये, सामाजिक कार्यकर्ता विविता पाल ने कहा कि आज 16 ग्राम पंचायतों को आदानी कोल परियोजना द्वारा चिन्हित किया गया है,जिसमें आप पीढ़ी से जिस भूमि मे जीवकोपार्जन कर रहे हैं,जो अधिग्रहण में जा रहा है। इसलिये आपको जमीनी संघर्ष करना होगा,यह आदिवासियो की आस्मिता की लड़ाई है,लड़ना पड़ेगा तभी जमीन बचा पाओगे। उसी दौरान रायपुर से पंहुचे देश के वरिष्ट उंच शिक्षित पांचवी अनुसूची और आदिवासी समाज के विस्थापन की पीड़ा को करीब से जानने वाले विजय भाई के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होनें कहा ये जंगल है,आपका इलाका है। विना पूछे कोई कुछ नहीं कर सकते।वनाधिकार में ग्राम सभा प्रमुख है। यहां छोटे-बड़े झाड़ की जंगल कहाँ से आयी,जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 12दिसंबर 1996 को खारिज कर दिया है। वनाधिकार अधिनियम की धारा 5 के तहत परिसीमन के अंदर प्रबंधन का सारी जिम्मेदारी ग्राम सभा को है। यदि वन अमला जबरन कुछ करते हैं तो अजजा के तहत उनके विरुद्द प्राथमिकी रिपोर्ट कर सकते हैं। जो वन विभाग द्वारा 1927 की कानून बता कर रौब दिखाते हैं। उन्होनें इस बात को लेकर कड़ी आपति दर्ज की है कि कोरिया जिले के पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में यह इलाका आता है।जहां के एक तत्कालीन कलेक्टर द्वारा खड़गवां तहसील में वनाधिकार की दावा नहीं है। जैसा कि करोडों रुपये राजस्थान पावर कारपोरेशन परसा केते द्वारा व्यपवर्तन वृक्षारोपण के नाम पर  यहां 16 ग्राम पंचायतों में करीब 1669 हेक्टेयरभूमि अर्जन किया है। जो एक गंभीर मुद्दा है। आप ग्राम सभा की ताकत को आजमया नहीं है। यहां कलेक्टर ने वनाधिकार के तहत आदिवासियो की दावा आपति को एक तत्कालिन कलेक्टर ने गलत जानकारी दिया है। ग्राम सभा के माध्यम से उसके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज  करा सकते हैं।सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिलेगा। विधिवत ग्राम सभा करें। इस कार्यक्रम मे पहुंचे, आतिथ्य के रुप में सभा को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय ने कहा कि पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा एक सर्वोच्च शक्ति है, जिसे विधिवत आयोजित कर प्रस्ताव लायें और 16 ग्राम पंचायतों में आदानी कोल ब्लॉक की दखल को खारिज करने की जरुरत है। उन्होनें कहा इन इलाकों में जल जंगल जमीन आपका आपको बचाना होगा। इस अवसर पर कोरिया बैकुन्ठपुर से आये आदिवासी समाज जिला प्रमुख विजय ठाकुर ने भी संबोधित किया। वहीं कोरबा जिले के पतुरियाडांड के सरपंच उमेश्वर सिंह अर्मो, गनपतराम टोप्पो, अमीर सिंह पैकरा, बिजेन्द्र कुमार यादव, गिरजाशंकर कोराम जिला अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टीएवं पारस पैकरा, धनसिंह मरपच्ची, देवसिंह मरपच्ची, सहित स्थानीय जनपद पंचायत के सदस्य शिवचंद आयाम, सरपंच पति जगलाल मरकाम, शिवकुमार आयाम सरपंच पति, बीरेन्द्रसिंह करियाम पेंड्री, छत्रपाल सिंह उदय कोटेया, संबलसिंह मरपच्ची, सहित करीब सैकड़ो गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। जिस दौरान खड़गवां तहसील के 16 ग्राम पंचायतों को आदानी कोल ब्लॉक आवंटन के दौरान व्यपवर्तित वृक्षारोपण करने को लेकर घोर आपत्ति दर्ज किया गया है।