आदानी कोल ब्लॉक द्वारा खड़गवां तहसील के आदिवासी किसानों के पीढ़ी से काबिज भूमि को वृक्षारोपण व्यपवर्तन के नाम पर हजारों एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान हुए लामबंध की नारेबाजी, राजस्व भूमि गिद्धमुड़ी को वन भूमि बता कर सचिव एवं अधिकारियों ने ग्रामसभा के माध्यम कर लिया प्रस्ताव पास, ग्रामीणों को पता तक नहीं।

30 दिसम्बर 2021,कोरिया छत्तीसगढ जिला मुख्यालय में खड़गवां अंचल से आज दो पिकप गाड़ी में पहुंच कर आदिवासी किसानो ने आदानी कोल ब्लॉक आवंटन परसा केते उत्खनन के बदले कोल ब्लॉक द्वारा वृक्षारोपण व्यपवर्तन के नाम पर खड़गवां तहसील के अंतर्गत 16 आदिवासी ग्राम पंचायतों की हजारों एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। जिस के तहत पीढ़ी से काबिज आदिवासी किसान प्रभावित हो रहे हैं।सूत्रो की मानें तो खड़गवां ब्लाक के जनपद एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों के द्वारा जबरन सरपंच एवं सचिवों को दबावपूर्वक ग्राम सभा के रजिस्टर के खाली पन्नों में प्रस्ताव पारित करने जैसे मुद्दे को लेकर स्थानीय प्रभावित किसानों की ओर से आज कोरिया कलेक्टर को आवेदन दिया तथा सड़क मार्गों में आकर ग्राम पंचायत पेंड्री एवं धनपुर के किसानो ने नारेबाजी किया। तथा गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज के प्रतिनिधी के सामने मौखिक तौर पर
जिला प्रसाशन को घेरने की जानकारी दिया।