प्रेमनगर में विन्झिया जाति समाज का बैठक हुआ संपन्न

( संवाददाता दिनेश कुमार सिंह उदय द्वारा )  प्रेमनगर सूरजपुर /छत्तीसगढ़ /GCG NEWS 27 नवंबर 2021 प्रेमनगर के ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर (झोकापरा) में आज दिनांक 28.11.2021 दिन रविवार को ग्राम समिति बिंझिया जाति समाज सुधार संघ का बैठक संपन्न हुआ। जिसमें समाज के उत्थान संबंधित अने गाक पहलुओं पर फोकस किया गया जिसमें मुख्य रूप से (1) अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल होने के विषय पर चर्चा किया गया।(2) स्कूल शिक्षा के अंतर्गत बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही गई और सामाजिक बुराई को हटाने का निर्णय समाज के द्वारा लिया गया, जैसे कि तिज त्यौहार में शराब नहीं पीने का निर्णय लिया गया एवं अन्य विषयों पर चर्चा किया गया जिसमें हमारे ग्राम समिति बिंझीया समाज के अध्यक्ष- प्रकाश राम, उपाध्यक्ष-लाल राम सिरदार, सचिव- परसोत्तम सिरदार, क्षेत्रीय सदस्य- बालम राम सिरदार, सहोदर सिरदार( मीडिया प्रभारी)एवं सम्मानित सदस्य गण- छत्रपाल सिरदार, छप्पन कुमार सिरदार,गणेश राम सिरदार, तपेश्वर राम सिरदार, भोले राम सिरदार, पवन सिरदार, बंधु राम, सोनसाय ,सुबरन राम, झमन राम, बच्चऊ राम, रामऔतार, सुकुल राम, इंद्र प्रताप, आदेश, लबदू,चन्द्र प्रताप इत्यादि काफी संख्या में उपस्थित थे।