प्रेमनगर छत्तीसगढ/ग्राम पंचायत नवापारा कलां में ग्राम सभा आयोजित किया गया।जैसा कि दिनांक 21/10/2021 दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत नवापाराकलां ,जनपद पंचायत प्रेमनगर ग्राम सभा आयोजित किया गया था। और पिछले ग्राम सभा में उपस्थित पंच और आम नागरिकों द्वारा विभिन्न कार्यों का हिसाब ग्राम पंचायत नवापारा कलां के सरपंच/सचिव जी से मांगा गया जिसमें संतुष्टि जनक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाया था। जिसकी विशेष जाच के लिए तकनिकी सहायक श्री कमल साय पैंकरा जनपद पंचायत प्रेमनगर के द्वारा नवापाराकलां में विभिन्न निमार्ण कार्य / मूलभूत / 14 वां 15 वा वित्त , का जांच के लिए ग्राम पंचायत भवन में पंचों को सूचना दिया गया था , कि 11 बजे उपस्थित हो। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सभी पंच एवं ग्रामवासियों ने लगभग11 बजे से 5 बजे तक पंचायत भवन नवापारा कलां में उपस्थित रहे। लेकिन तकनीकी सहायक उपस्थित हुए न ही और जनपद पंचायत प्रेमनगर से कोई प्रतिक्रिया आया, जिससे जांच की प्रक्रिया नहीं हुआ । जिसके कारण ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधि आक्रोश में हैं और उग्र आंदोलन करने में मजबूर हुवे ।