उतर प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सरकार के नीति के खिलाफ हुए लामबंध ।

 GCG NEWS देेवरिया ब्यू्रो चीफ द्वारा

बीते दिनों 17 अक्टूबर 2021को उत्तर प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के निर्देशन में जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड के अध्यक्षता में ग्राम कुंवरपुर गंगापुर ब्लॉक मछलीशहर तहसील मछलीशहर जिला जौनपुर तिरुमाल राजेन्द्र प्रसाद गोंड के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी का प्रचार – प्रसार तथा आदि समस्याओं के लेकर गोष्ठी किया गया तथा पार्टी के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास गोंड ने कहा कि सरकार की नीतियों का विरोध किया जाय तथा घोर निंदा किया जाय तथा महंगाई भ्रष्टाचार आदि से गरीब कमजोर तपके के लोग परेशान है | तथा पार्टी का विस्तार से विचार रखा गया, तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से मांग किया गया , कि अमेंडमेंट एक्ट 2002 के द्वारा गोंड , धुरिया को अनुसूचित जनजाति में रखा गया हैं , जिस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का शासनादेश का पालन कर्मचारी व अधिकारी नहीं कर रहे हैं , अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं दे रहे है कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है गोंड , धुरिया का अधिकार छीना जा रहा है , जिसका हम लोग भरपूर विरोध करते रहेंगे , जब तक हम लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल जाएगा अन्य सुविधाएं नहीं मिल जाएगा तब तक विरोध करते रहेंगे | कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गोंड ने किया तथा संचालन जिला महासचिव राजेश कुमार गोंड ने किया कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारी अधिकारी को दंडित किया जाय तथा ब्लॉक अध्यक्ष मछलीशहर सोनू गोंड ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आगे ले जाने का पूरा सहयोग करेंगे तथा डॉ वरुण कुमार गोंड ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को भरपूर सहयोग करेंगे , कार्यक्रम में उपस्थित विपिन कुमार गोंड , लालजी गोंड , धीरज कुमार गोंड , प्रदुम गोंड ,सभाजीत गोंड , देवेंद्र गोंड नन्हेलाल गोंड , फौजदार गोंड , नरेंद्र गोंड , धर्मराज गोंड आदि बहुत से लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे , लोगों ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते है |