मरवाही जनपद पंचायत स्थित मालाडांड के एक आदिवासी सचिव द्वारा राशि गमन की आशंका से संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या-सचिव संघ किया है जांच की मांग।

(स्टेट ब्यूरो चीफ संदीप सिंह पोर्ते)

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़/GCG NEWS/ 18/10/2021,जिले के ग्राम पंचायत मालाडांड में पदस्थ एक आदिवाासी सचिव अचानक संदिग्घ परिस्थिति में फांसी लगाकर जान दे दिया है । बहरहाल इस घटना से क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध रह गए हैं। जैसा कि गोंड  जाति वर्ग का सदस्य हैै  एवं शासकीय कर्मचारी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत मालाडाड जनपद पंचायत मरवाही मे पदस्थ था। जिनकी आज सुबह जंगल में पेड़ से लटकी लाश मिली। जानकारी के मुताबिक पता चला कि बीते 3 माह पूर्व प्रशासन नेे उन्हें ग्राम सचिव के रूप में अपने डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट dsc से 7 लाख रुपए के गबन के आरोप के आधार पर निलंबित कर दिया था।
जबकि जिस समय पैसा dsc के माध्यम से निकाला गया था उस समय वह छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव /ग्राम सचिव अन्य लोगों के साथ 2 महीनों की हड़ताल पर बैठे थे जनपद पंचायत मरवाही ने गबन के 6 महीने बाद उनको dsc दिया गया था।
और उक्त संबंध में पंचायत सचिव मालाडाड गुलाब सिंह तिनगाम गोड के द्वारा उन पर हुए धोखाधड़ी की शिकायत विभिन्न विभागों को विभिन्न तारीखों में एक लिखित सूचना कार्यवाही हेतु दी कि हमारे dsc जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ ऑपरेटर ठेकेदार अधिकारी की मिलीभगत से पंचायत के dsc गलत उपयोग किया जा रहा है ऐसी स्थितियों में जांच करके दोषियों को दंडित किया जावे।
जिला पंचायत सचिव संघ प्रवक्ता संदीप दुबे जी से वार्तालाप से घटना की जानकारी प्राप्त हुआ कि वास्तव में जनपद में पदस्थ कुछ कर्मचारी ऑपरेटर एवं ठेकेदार दलाल लोग अधिकारियों से मिलीभगत करके पंचायत का dsc को जनपद में ही रख लेते हैं और ऐसी स्थिति में हमारे सचिव भाई लोगों को इसका सामना करना पड़ता है और इसका नतीजा आत्महत्या के अलावा कुछ नहीं दिखता है। और संघ की ओर से आज सचिव पर हुए घटना का जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी दंडाधिकारी मरवाही को स्पष्ट जांच हेतु ज्ञापन भी दिए और कहा गया कि अगर स्पष्ट जांच नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में हम जिला स्तरीय धरना आंदोलन करने के लिए संघ की ओर से तात्पर्य रहेंगे और हमारे स्व गुलाब सिंह के परिवार को दुख की घड़ी में हिम्मत ताकत साहस दे।