लखनऊ (उतर प्रदेश) गोंडवाना उदय समाचार, 2 अक्टूबर 2021, सूत्रों की मानें तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बढ़ती कद छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि अब उतरप्रदेश में कद उंचा हुआ है।
जैसा कि उतरप्रदेश में सतारुढ़ रह चुके समाजवादी पार्टी के राजनीतिक जनीतिक रिश्ते को नये आयम देते हुए सपा के साथ चुनावी गठबंधन को गोंडवााना गणतंत्र पार्टी बरकरार रखा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2019 में गोंगपा एवंं सपा की गठबंधन ने छत्तीसगढ़ में कुछ सीटों पर चुनाव लड़कर एक साथ चलने का वायदा किया था। आज दिनांक 01अक्टूबर 2021को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच मंत्रणा के बाद उत्तरप्रदेश विधानसभा में सपा और गोंगपा गठबंधन पर मुहर लगा दिया।
सम्मेलन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तुलेश्वर सिंह मरकाम द्वारा अपने राष्ट्रीय पदाधि कारियों के साथ एवं उत्तरप्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहै।