एकता परिषद के बैनर तले 26 से 30सितम्बर तक विभिन्न ग्रामो से भ्रमण करते हुऐ तहसील रामानुजनगर मे सौपा ज्ञापन

(डी. पी. एस. मरकाम जिला ब्यूरो चीफ सूरजपुर )

सूरजपुर /रामानुजनगर 30 सितम्बर 2021(GCG NEWS)
एकता परिषद के तत्वधान में सूरजपुर जिले के ब्लाक रामानुजनगर में 20 से 25 गांव में न्याय और शांति पदयात्रा चलाया गया।यह पदयात्रा सत्य अहिंसा और न्याय शांति के उद्देश्यों को लेकर एकता परिषद के संगठित प्रयासों को पूरे देश दुनिया में जाना जाता है, वर्ष 2019 में जय जगत पदयात्रा एकता परिषद के संस्थापक प्रसिद्ध गांधीवादी पी. व्ही. राजगोपाल जी ने जय जगत पदयात्रा प्रारंभ किया तो साझा सपना था कि भारत सहित दुनिया में हम न्याय व शांति के नारों और उद्देश्यों के साथ एक नया समाज बनाएंगे, जो भयमुक्त ,भूख मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त और हिंसा मुक्त समाज का निर्माण होगा। *जय जगत पदयात्रा के तीसरे चरण में हम आज सब मिलकर भारत में 100 से अधिक जिलों में न्याय और शांति पदयात्रा होगा तो हमारा व्यापक लक्ष्य है कि भारत में राष्ट्रीय स्तर पर शांति और न्याय मंत्रालय की स्थापना हो।
*न्याय और शांति की आवश्यकता इसलिए है कि भारत में अनेकों जगह में हिंसात्मक माहौल है उन क्षेत्रों में अहिंसा तथा शांति स्थापना के लिए अन्य स्वैच्छिक संगठन कार्य करना चाहते हैं शांति सुलह और संवाद के नए प्रयासों को संस्थागत मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर एक पृथक न्याय एवं शांति मंत्रालय होना चाहिए।
*भारत में सरकार और स्वेच्छिक संगठन मिलकर समाज को हिंसा मुक्त करें। हिंसा का दामन हिंसा से नहीं शांतिपूर्ण तरीके संवाद और शांति सेवकों के माध्यम से होना चाहिए शांति मंत्रालय के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए शांति शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। राज्य की स्तर पर न्याय शांति और विकास कार्यों को आपस में जोड़ने के लिए न्याय एवं शांति मंत्रालय बेहद भरपूर होगा। यह मंत्रालय व्यापक सामाजिक न्याय और विकास के लिए शांतिपूर्ण संसाधनों के लिए आवश्यक होगा।
*भूमि सुधार कानून, पंचायत कानून ,और वनाधिकार कानून, जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों के बावजूद गांव में लाखों करोड़ों लोग अब तक भूमिहीन और आवासहीन हैं। इस वंचित समाज को भूमि अधिकार मिलने से ही समाज में न्याय और शांति के साथ विकास संभव होगा। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलने के साथ-साथ भूमि और संपत्ति का स्वामित्व मिलना आवश्यक है तो समाज और देश में शांति पूर्ण न्याय विकास संभव है।
इस पदयात्रा में पद यात्रियों को गांव के ग्रामीण जन एवं पंचायत प्रतिनिधि सरपंच जनपद सदस्यो की सहयोग करने में भूमिका रहा। यह पदयात्रा का संचालन जिला संयोजिका बसंती यादव,ब्लाक अध्यक्ष श्री सूजबली सिंह, सचिव भईयालाल सिंह ने किया।
ग्राम पंचायत अर्जुनपुर जनपद सदस्य देवी दयाल सिंह, सरपंच पवनपुर राम लखन सिंह, सरपंच जगतपुर अर्जुन सिंह, सरपंच रामेश्वरम राम लखन सिंह, पूर्व सरपंच जगत नारायण सिंह, उपसरपंच घरभरन सिंह, सूरता सरपंच सुरेश सिंह, जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह, सेन्दुरी सरपंच कवल साय सिंह पस्ता सरपंच मनोज कुमार सिंह बद्रीकाश्रम सरपंच श्री भानु प्रताप सिंह, सरई पारा सरपंच श्री मति देव बाई, उपसरपंच बिरंची बाई, रामानुजनगर सरपंच श्री मति सुशीला सिंह, ने भोजन व्यवस्था कराये, सभी सरपंच ने झंडी दिखाकर यात्रा को आगे की ओर बढाऐ। एवं स्कुल के छात्र छात्राएं,व शिक्षकगण पिता महात्मा गांधी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत किये एवं एकता परिषद संगठन मुखिया गनपत सिंह, चंद्रदीप दुबे,रामकेशवर सिंह, बाबू नाथ, मनोहर सिंह, दयाराम,रामनाथ, चैन सिंह,बसंत सिंह, कामदेव सिंह,छतरधारी,नरेश सिंह, गोपाल राम,अनित राम,किशून सिंह, बिरेंद्र सिंह,कौशिल्या बाई, सरस्वती बाई, आनंद राम पंडो, सीमा,सोनी,नागेशिया बाई,मोती सिंह टेकाम, प्रेम सिंह, पारस राम, अरुण कुमार, सुखलाल,एवं सभा हुआ और पदयात्रा के दौरान आए हुए आवेदनों को तहसील दार महोदय तहसील रामानुजनगर को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।