वरिष्ठ दिवस पर श्रीफल से स्वामीआत्मानंद मे वरिष्ठजनों का किया गया सामान,

(डी. पी. एस. मरकाम जिला ब्यूरो चीफ सूरजपुर )

रामानुजनगर/भुवनेश्वरपुर(GCG NEWS) 1 अक्टूबर 2021,स्वामी आत्मानंद स्कूल भुवनेश्वरपुर में आज बड़े ही धूमधाम से दादा दादी दिवस मनाया गया । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण दुबे,श्री रामनिवास साहू,श्री नारायण गुप्ता,श्री रामकृपाल साहू, श्री ब्रिजाराम साहू रहे,जिनके आतिथ्य में लगभग 100 से अधिक की संख्या में दादा दादी और नाना नानी उपस्थित रहे और बच्चों के साथ बड़े ही धूमधाम से बृद्धदिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुवात माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना करते हुवे प्रारम्भ किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे श्री सत्यनारायण दुबे ने ऐसे कार्यक्रम को बहुत ही अच्छा बताया साथ ही संस्था के प्राचार्य को धन्यवाद देते हुवे कहा ही ऐसे कार्यक्रम बच्चों को उनके संस्कृति के करीब लाते हैं । श्री राम निवास साहू ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय साहू की प्रसंशा करते हुवे कहा इनका कार्यक्रम संचालन और जिस प्रकार से विद्यालय की व्यवस्था को प्राचार्य के मार्गदर्शन में आगे लेकर बढ़ रहे हैं ये बहुत ही प्रसंशनीय और प्रेरणात्मक है । उन्होंने संजय साहू की प्रसंसा करते हुवे उनके निष्ठा और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की । श्री नारायण गुप्ता के द्वारा ऐसे कार्यक्रम की सराहना की साथ ही ब्रीजाराम द्वारा लोकगीत गाकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया गया । कार्यक्रम ने छोटे छोटे बच्चों के द्वारा गाना और नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर उनके दादा दादी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न हुवे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्राचार्य द्वारा सभी दादा दादी और अतिथियों का श्रीफल देकर और चंदन टिका लगाकर उनका अभिवादन और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों को शिक्षक दिवस पर किये गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुवा मुख्य अतिथियों के कर कमलों से वर्मन पत्र का वितरण किया गया आ।अंत मे संस्था के प्राचार्य द्वारा सभी अभिभावकों का आभार प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम का सफल संचालन संजय साहू और विनीत खाखा द्वारा किया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा पूजा मिश्रा और सोनिया सिंह द्वारा तैयार की गई। इस मौके पर संस्था के समस्त शिक्षक और अभिभावक गण उपस्थित रहे । ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार के लिए बहुत कारगर सिद्ध होंगे।श्री सत्यनारायण दुबे संजय साहू अपने कर्तव्य के प्रति बहुत ही निष्ठावान हैं,बहुत ही अच्छे वक्ता और कार्यक्रम का संचालन करते हैं। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में सरकारी स्कूल के प्रति रुचि बढ़ती है । श्रीरामनिवास साहू।