बैकुन्ठपुर में सड़क चौड़ी करण के लिए युवाओं ने खोला मोर्चा

   (प्रकाशचंद्र गुप्ता सिटी ब्यूरो)

बैकुंठपुर कोरिया/छत्तीसगढ़ GCG NEWS 1 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शहर के 50 से अधिक युवाओं,व्यापारियों तथा नगरवासियों के द्वारा एन. एच. 43 बैकुंठपुर शहर के मध्य में से होकर गुजरने वाली सड़क के चौड़ीकरण हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय में जाकर डिप्टी कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा तथा सभी युवाओं द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को शहर की स्थिति से अवगत करवाते हुए बैकुण्ठपुर की सड़कों के चौड़ीकरण हेतु अपनी मांग रखी।
साथ ही युवाओं द्वारा कहा गया कि उन्हें समाचार पत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि कुछ दिनों के बाद शहर की सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है लेकिन शहर की वर्षों पुरानी मांग है कि बैकुण्ठपुर शहर के बीच से गुजरने वाली एन. एच. 43 का सर्वसुविधा युक्त सर्वप्रथम चौड़ीकरण किया जाए । और जब तक चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं होता तब तक शहर से गुजरने वाली सड़क के नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ ना किया जाए क्योंकि अगर एक बार सड़क का नवीनीकरण हो गया तो वर्षों पुरानी चौड़ीकरण की मांग ठंडे बस्ते में चली जायेगी , चौड़ीकरण के आभाव में नगरवासियों को विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ता है , सड़क चौड़ी ना होने की वजह से आये दिन शहर में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नगर में स्थित शहर का चौड़ीकरण जिले के विकास की रीढ़ है बिना चौड़ीकरण के शहर का विकास थम जाएगा जिससे युवाओं का भविष्य भी अंधकार में चला जायेगा।
साथ ही युवाओं द्वारा कहा गया कि यदि शासन- प्रशासन सड़कों का चौड़ीकरण नहीं करती है तो शहर के सभी युवा, व्यापारी, तथा समस्त नगरवासी नवीनीकरण के कार्य को रोकने हेतु नगर हित में सड़क पर ही धरने पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।”