सर्व आदिवासी समाज द्वारा सारबहरा ग्राम पंचायत के महिला सचिव के साथ हुए मानसिक प्रताड़ना पर कार्यवाही को लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही एसपी को सौपा ज्ञापन

  जी सी जी न्यूज़ छत्तीसगढ़

 (स्टेट ब्यूरो चीफ संदीप सिंह पोर्ते)

पेंड्रा गौरेला मरवाही/ छत्तीसगढ/ GCG NEWS 17 सितंबर 2021 जिले के भीतर अनुसूचित जन जातियों के उपर लगातार हो रहे अत्याचार अब बेकाबू होते जा रहा है।जैसा कि बीते दिनों कस्बाई इलाका पेंड्रा से सटा हुआ ग्राम पंचायत सारबहरा जहां पर कुछ गैर आसामाजिक दबंगो द्वारा मानसिक एवं आर्थिक रुप से प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस संबंध में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्यवाही की मांग किया है।  वहीं जनप्रतिनिधियों एवं पंचगणों से परेशान होकर सारबहरा के पंचायत सचिव श्रीमती सोमी खत्री ने मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ना का शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही कार्यालय में सौंपा ज्ञापन कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही में ग्राम पंचायत सार बहरा पंचायत सचिव श्रीमती सोमी खत्री के द्वारा अशोक यादव ,योगेंद्र सिंह, अंकिता श्याम साहू ,शमशेर खान, सुनीता जयसवाल ,गोदावरी काछी, तरमीम अख्तर ,आयेसा खान, सहित अन्य के खिलाफ आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम )की धारा ३(१) (८)(९) (१०) के तहत अपराधिक अन्वेषण हेतु प्रथम सूचना एवं अपराध दर्ज करते हुए विधि संगत कार्यवाही की मांग की है।ग्राम पंचायत सारबहरा ब्लॉक गोरेला तहसील पेंड्रा रोड श्रीमती सोमी खत्री पति राजेश खैरवार पंचायत सचिव का कहना है कि जनप्रतिनिधियों एवं पंचगणों के द्वारा आए दिन मेरे को बेवजह परेशान करते रहते हैं एक आदिवासी वर्ग की महिला होना जानकर मेरे विरुद्ध झूठा शिकायत विभागीय स्तर में करना और ब्लैक मेलिंग करना पंचायत की मूलभूत राशि में बिना कार्य किए ही राशि का आहरण करने के लिए दबाव डालना और अनावेदक गण द्वारा अपमानजनक गाली गलौज कर सार्वजनिक स्थल में अपमानित करना इस वजह से मैं बहुत दुखी क्षुब्ध और समाज में अपमानित महसूस कर रही हूं।