प्रेमनगर मे हुई जनसंवाद शिविर,सैकड़ो लोगों का हुआ जनसमस्याओं का समाधान

  (दिनेश सिंह उदय संवाददाता)
सूरजपुर छत्तीसगढ़ GCG NEWS, बीते दिनों प्रेमनगर के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर मे दिनांक – 13 सितम्बर 2021 को जिला सूरजपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह के पहल से जिला सयुक्त कलेक्टर एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों टीमऔर जनपद पंचायत प्रेमनगर टीम के सहयोग से विकास खण्ड स्तरीय जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनेक प्रकार की जन समस्याओं एवं मांगों को लेकर काफी जन संख्या में ग्रामीणों द्वारा अपनी अपनी समस्या के बारे आवेदन दिया गया जिसमे मुख्य रूप से राशन कार्ड बनाने, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, सी सी सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण,स्टॉफ डेम , बिजली,पानी जैसे अनेक प्रकार से मांगों को लेकर काफी संख्या में ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया।जन संवाद शिविर में मुख्य रूप जिला प्रशासनिक अधिकारियों व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम एल वर्मा जनपद पंचायत प्रेमनगर के टीम का योगदान रहा । शिविर में उपस्थित जनपद पंचायत प्रेमनगर अध्यक्ष श्रीमती सिंगरो बाई, उपाध्यक्ष श्री तुलसी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री अजय श्याम, सरपंच श्री ज्योत सिंह, रामेश्वर सिंह, पुरन सिंह, संजय यादव, खेल साय,अशोक देवांगन, धनसाय एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।