प्रेम नगर GCG NEWS, सूरजपुर जिले अंतर्गत जनपद पंचायत प्रेमनगर के केदारपुर मे बीते दिनों 28 अगस्त 2021 को जनता की मांग एवं शिकायतों के त्वरित निदान हेतु आपका प्रशासन आपके द्वार कार्य क्रम के तहत जिला सुरजपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह जी के पहल से एवम् उनकी समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के सहयोग द्वारा जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया।जिस में विभिन्न विषयों पर तत्काल निराकण किया गया जिसमें मुख्य रूप से खाद्यान्न योजनांतर्गत राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन ,प्रधान मंत्री आवास योजना,नल जल,सीसी रोड, बिजली ,पुलिया , स्टॉफ डेम, डबरी आदि सम्पूर्ण कार्य का आवेदन समस्त ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर महोदय जी को दिया गया और तत्काल कुछ आवेदनों का निराकरण व स्वीकृती किया गया।जिसमें मुख्य रूप से जिला सी ई ओ श्री राहुल देव, श्री एम.एल.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज. पं., तहसीलदार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिंगारो बाई, उपाध्यक्ष श्री तुलसी यादव सरपंच श्री पुष्पेंद्र सिंह, सचिव श्री रामप्रसाद एवं अधिकारी/कर्मचारी /जनप्रतिनिधि व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।