सर्व आदिवासी समाज की ओर से कोरबा में किया आर्थिक नाकेबंदी।,

    (अमितकुमार उदय ब्यूरो चीफ)

कोरबा/ छत्तीसगढ़ GCG NEWS/ 30 अगस्त 2021,जैसा कि आजादी के  73 सालो के बाद भी आदिवासियों की रुख को सरकार नहीं पहचान सकी। जिनके मौलिक अधिकार के साथ भी सतारुढ सरकार कोई महत्व नहीं दिया।नतीजतन आज अपने अधिकारो के लिए जंगल और सडकों पर हैं। जैसा कि पूर्व निर्धारित सूचना के मुताबिक कोरबा जिला के सर्व आदिवासी समाज ने अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर पुरे प्रदेश के साथ ही साथ कोरबा जिला मुख्यालय मे पुरे ताकत के साथ आर्थिक नाकेबंदी कर दिया और चेतावनी दिया है कि पांचवी अनुसूचित क्षेत्रो में सामान्य कानून कतई मंजूर नहीं होगी। वहीं फर्जी आदिवासियों को सरकार सहारा देना बंद करे।तथा आदिवासियों की संख्या के अनुपात में नौकरी सुनिश्चित सरकार नौकरी दे।साथ ही साथ इन इलाको में अनूसूचित जन जातियों की आरक्षण की लगातार कटौती कर गैर वर्गो को लाभ देना अब वर्दास्त नहीं होगी।तत्काल आरक्षण नियमो का पालन हो। सर्वआदिवासी समाज जिला कोरबा के द्वारा प्रदेश स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी के तहत 11 सूत्रीय मांगो को लेकर कटघोरा तहसील के ग्राम पंचायत जेंजरा बाईपास रोड महारानी दुर्गावती चौक पर पांच घंटे प्रातःकालीन 10:30बजे2:30 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी कर समाज के संवैधानिक मांगो लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम मे कोरबा जिले के पांचो ब्लाक के पदाधिकारी जिला कमेटी से जिले पदाधिकारीयो व महिला , युवा प्रभाग सहित भारी तादात मे ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने भाग लेकर सरकार के रव्वैये के प्रति भारी आक्रोश ब्यक्त किया।तथा मांगे नही मानने पर आंदोलन तेज किए जाने की बात कही ।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सेवक राम मरावी ,महासचिव बालाराम आर्मो ,निर्मल सिंह राज, रमेश सिरका , बी एम धुर्वे ,कामता सिदार, धर्मेंद्र सिंह ध्रुव ,मित्रा सुमन नेताम , सत्यनारायण पैकरा, जगत पाल सिंह कोरचे ,रामप्रसाद कोराम, श्याम लाल मरावी , गोवर्धन कंवर सहित जनपद सदस्य सरपंच पंचो ने सहभागिता प्रदान किया ।