पसान से मुकवा मेरई सड़क में अनियंत्रित मोटर साइकिल सवार एक महिला की दर्दनाक मौत

(गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता द्वारा)

पसान, कोरबा,छत्तीसगढ़ GCG NEWS 21 जुलाई 2021,इन दिनों क्षेत्र में बरसात की मौसम में तथा आम सडकों में सड़क दुर्घटना तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में इन दिनों खेती किसानी के समय में शराब पीने की प्रचलन कमोबेश तेज हो गई है। इसी प्रकार से आज तड़के पसान दर्रीपारा से अपने पत्नी सुदामा बाई रजक को लेकर जा रहा पति नशे के हालत में अपनीमोटर सायकल को तेज गति से अनियंत्रित कर डाला कि पत्नी सुदामा बाई 30 वर्षीया की तड़के मौके पर मौत हो गई। बहरहाल महिला की शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में है।