वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर बीपीएस पोया ने कहा प्रकृति संरक्षण करना हमारा पहला कर्तव्य
सूरजपुर/छत्तीसगढ़/GCG NEWS,25 जून 2021,वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम मानी चौक में मनाया गया जिसमें प्रमुख से बीपीएस पोया जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ । अतिथि के रुप में पुष्पा सिंह मरकाम जनपद सदस्य , बोधन सिंह पोर्ते, रविशंकर टेकाम, उदय सिंह मरावी शिक्षक ,जगदीश पोर्ते, रनसाय उर्रे ,सोपाड़ी लाल रजवाड़े, विराज सिंह कुशरो, ललन सिंह, बलबीर, सुभाष पोर्ते, मुकेश नेटी, कलावती, प्रतिमा, अगस्त कुमारी ,कार्यक्रम प्रारंभ चौक में नए झंडा लगाकर रानी दुर्गावती छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीएस पोया ने कहा समाज की दिशा और दशा सुधारने के लिए शिक्षा और संस्कार के साथ-साथ वैज्ञानिक – प्रौद्योगिकी मानवता भाईचारे सोच को लाना है बहुत जरूरी । रानी दुर्गावती के साहस पराक्रम से समाज को सीख लेनी चाहिए एक साथ एकता और संगठन बनाकर नई ऊंचाइयों तक अग्रसर होना चाहिए बीपीएस पोया ने लोगों से अपील किया कि क्षेत्र में बढ़ते कोल माइंस खनन, पेड़ों की कटाई से हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है इसे रोकने के लिए हमें पेड़ अधिक से अधिक लगाना , लोगों को जागरूक करना, एवं प्रकृति का संरक्षण करना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए ।
मिठाई वितरण कर कार्यक्रम समापन किया गया कार्यक्रम में मानी पोड़ी , सलका भरतपुर, जोबगा, गेतरा, सपकरा, डेडरी ,सलका, केतका क्षेत्रवासी शामिल हुए ।