शिवपुर बाजार के पास हुआ दुर्घटना,महिला घटना स्थल पर तोड़ा दम।

 गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज/GCG NEWS 

खड़गवां कोरिया, 1जून 2021 स्थानीय लोगों द्वारा फोन के माध्यम से समय करीब 3 बजे दिन मिडिया को बताया कि इन दिनों क्षेत्र में सकड़ा देवाडांड़ से पोंडीडीह सड़क चौड़ी करण के दौरान काम पर एक रोलर चालक ने गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुग्गी निवासी एक महिला जो मायके ग्राम कलुआ जो मोटरसाइकिल से परिजनों के साथ लौट रही थी। कि सूत्रों के मुताबिक गलत साईड से महिला को रोलर ने कुचल दिया। और चालक मौके से फरार हो गया। उक्त घायल महिला मौके पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की इतिला खड़गवां पुलिस को दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से बिना किसी पंचनामा के शव ले जाने पर कड़ी आपति दर्ज करते हुये, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया है। तथा को आर्थिक सहायता तत्काल दिलाने की मांग कर रहे थे।