ग्राम प्रधान पद के लिए बहोरवा मे मतदान आज।
(बृजेश गोंड ब्यूरो चीफ देवरिया)
(GCG NEED)
भाटपाररानी: खामपार थाना क्षेत्र के बहोरवा मे ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान आज होगा। यहां चुनाव के छह दिन पूर्व एक प्रधान प्रत्याशी की मौत हो गई थी जिससे प्रधान पद का चुनाव नही हो सका था।बहोरवा मे प्रधान पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान मे है । प्रथमिक विघालय पर तीन बूथ पर 1694 मतदान अपने मद का करेगे।आपको बता दे कि 20 अप्रैल को ग्राम प्रधान प्रत्याशी बहोरवा निवासी सत्येन्द्र कुशवाहा उम्र 45 अकासमात मौत हो गया थ। मौत के बाद से ग्राम प्रधान पद के चुनाव नही हुआ। पुनः मतदान प्रक्रिया के सात लोग चुनाव मैदान मे है। जिससे मृतक प्रत्याशी को घर से भी एक उम्मीदवार चुनाव मैदान मे है। रविवार को मतदान की प्रक्रिया गांव के प्रथमिक विघालय पर तीन बूथो पर सम्पन्न होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर लिया है।शनिवार को बीडीसी समेत अन्य अधिकायो ने बूथ का अथानीय निरीक्षण किया है।