कोरबा जिले के जटगा समीप ग्राम वेतलो में अल सुबह अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दिया।क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,तत्काल गिरफ्तारी की किया मांग ।
कोरबा जिले के जटगा समीप ग्राम वेतलो में अल सुबह अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दिया।क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,तत्काल गिरफ्तारी की किया मांग ।
जटगा/कोरबा/छत्तीसगढ़/GCG NEWS 26अप्रैल 2021 पूरे सूबो में इन दिनों वैश्विक आपदा को लेकर तालाबंदी है, वहीं कोरबा जिले के भीतर अपराधियों द्वारा बेखौप होकर लोगों का कत्ले आम करना, जिससे बहरहाल अंचल में खौप है। क्षेत्र के लोगों कहना है कि इस प्रकार से जगह चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी लोगों की घरों में घुस कर हत्या कर देना।अब स्थानीय पुलिस प्रशासन पर उंगली उठना लाजिमी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सासिन के आश्रित ग्राम बेतलो में ७० वर्षीय महिला जिसका अल सुबह 5बजे करीब अपराधियों ने बेखौप होकर कुल्हाडी मार कर हत्या कर दिया। उक्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बेतलो के छातापारा निवासी श्री जयसिंह टेकाम का पत्नी फूल कुवर को उसके ही घर में घुस कर बाइक से सवार होकर आये हमलवारो घर में अकेली उसके अधेड़ पत्नी को कुल्हाडी से निर्मम हत्या कर दिया। तथा हमलावर मौके से फरार हो गय। इस संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी जटगा द्वारा मर्ग कायम कर अपराधियों का पता साजी कर रही है।वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी आक्रोश भी देखा गया, कि इस लॉक डाऊन के समय में वेहद चौकसी के बाद भी अपराधियों का हौसला आखिर बुलंद कैसे हो गई है।