सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन ना काट के उनको एक महीने का वेतन बोनस में दें- एपीआई

(सूरजन सिंह पोर्ते ब्यूरो चीफ सूरजपुर)

 सूरजपुर /छत्तीसगढ़ /GCG NEWS/ 26 अप्रैल 2021, सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन ना काट कर  उनको एक महीने का वेतन बोनस में दें- अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से पार्टी के प्रदेश सचिव वी पी एस पोया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है-कि प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक  दिन की वेतन काट कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोश में जमा करने की आव्हान पर कहा है, वहीं हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 महामारी से उत्पन्न एक विषम परिस्थितियों में काम कर रहे, स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य सरकार एक महीने का अतिरिक्त वेतन दे।जिनका वेतन कटौती उचित नहीं है। बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फैल चुका है। राज्य के डॉक्टर, हेल्थ वर्कर ,पुलिस, मीडिया कर्मी लगातार कोरोना संक्रमण की लड़ाई में अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। जिनके लिए सरकार को गहन चिंतन करना चाहिए ताकि वे पूर्ण विश्वास से कार्य कर सकें । परंतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों से एक दिन की वेतन सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करवाने की मामला उचित नहीं, सरकार को कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहित करना चाहिए ना कि कटौती करे। सरकार से हमारी मांग है कि एक दिन का वेतन कटौती के आदेश को खारिज करें, और जल्द उन्हें अतिरिक्त वेतन देने का आदेश जारी करें । वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। जिन लोगों को वैक्सीन लगवा रहे हैं उन्हें पहले जांच करें , क्योंकि अभी कई मामलों में जिनको वैक्सीन लगा हुआ है उनका तबीयत सीरियस होता जा रहा है। यह एक  गंभीर समस्या है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। पर दिहाड़ी मजदूर जिनके पास ऑनलाइन जैसे समान मंगाने का कोई जरिया नहीं है। न ही उनके पास पैसे है, ऐसे में सरकार को मजदूरों के परिवार खर्च के लिए पांच हजार रुपये सभी के खाते में डलवाये। वहीं प्रर्याप्त पीपीई किट,जांच किट और लोगो को ऑक्सीजन ,वेंटीलेटर,दवाइयां, बेड, शव वाहन जल्द से जल्द उपलब्ध करवाए।

और जो सरकार की वैक्सीन टिकाकरण बाद  मर रहे हैं। मुवावजा 10 -10 लाख निर्धारित करे।