कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष दीदी रेणुकासिंह कोविड वेक्सीन का प्रथम टीका लगवायी, वहीं आम जनता को कोविड टीका लगवाने तथा स्वास्थ्य रहने की कामनाएं की ।

(सूरजन सिंह पोर्ते ब्यूरो चीफ द्वारा)

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ GCG NEWS 9अप्रैल 2021 प्रदेश के भीतर इन दिनों वैश्विक स्तर पर कोरोना जैसे महामारी संक्रमण तेजी से फैल रही है। बहरहाल नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये सरकार कई उपाय कर रही है। जिसमें से मास्क अनिवार्य एवं शोसल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना की वेक्सीन की टीका करण जिससे संक्रमण रोका जा सके। सरकार द्वारा  ऐसे  राष्ट्रव्यापी अभियान जारी है। इसी क्रम में कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति रेणुका सिंह जिन्होनें अंबिकापुर स्थित कोविड सेंटर में जाकर कोविड का पहली टीका  लगवायी । और प्रदेश की जनता को कोविड टीका के प्रति आस्था जताते हुये,  श्री मति सिंह ने स्वास्थ्य रहने की कामनाएं की।