कोरिया छत्तीसगढ (GCG NEWS) वैसे तो कोरिया जिला भारतीय संविधान की पांचवी अनुसूची से शासित विशेष स्वायतता से जुड़े जनजातियों के लिए पृथक नियन्त्रण और जहां विशिष्ट उपबंध है।जहां इन वर्गो की हितों के लिए विशेषाधिकार कानून निहित है। पर इनके साथ निहित घटनाओ में साफ है। कि भारतीय सविंधान की अनुच्छेद 244 (1) के तहत मिले अधिकार का खुला उल्लंघन हो रहा है।यहां तक संविधान की सांतवा संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 29 के तहत जहां विशिष्ट अधिकार व कानून बना है। जिसका खुला उल्लंघन को अब जनजाति समाज समझने लगा है। जिसका उल्लंघन नहीं होने देंगे। उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एल एस उदय ने कोरिया जिले के सोनहत पुलिस थाने में महज मामूली मामलें में निर्दोष गोंड आदिवासी तीरथसिंह गोंड पर एक गैर वर्ग के एक पुलिस कर्मचारी द्वारा अकारण अपने दमनकारी मानसिकता से ग्रसित होकर महज कुछ राशि की मांग को भयादोहन कर आदिवासी नीच व जातिगत गाली गलौच कर मारपीट करने की घटना सामने आयी है । जिसका हमारी पार्टी निंदा करती है। उन्होनें कहा है कि यह पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में आता है। जहां अनुसूचित जनजातियों के लिए विशेषाधिकार कानून निहित है। उसका अनुपालन लोक सेवको को करना चाहिए। न कि आदिवासियो की हितों व भोलेपन के साथ खिलवाड हो।
पीड़ित की ओर से बैकुन्ठपुर विशेष आजाक पुलिस एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर को भेजे एक शिकायत की मानें तो बीते 6 अप्रैल 2021 को प्रार्थी तीरथसिंह गोंड अपने गांव के एक सरकारी स्कूल निर्माण में मजदूरी किया था। जिसके एवज में प्रार्थी तीरथसिंह अपनी मजदूरी की मांग संबंधित ठेकेदार व एक जनपद पंचायत सदस्य से किया। ठेकेदार द्वारा पैसा न देने की बात पर विवाद हो गया। वहीं ठेकेदार अपने रौब को लेकर स्थानीय थाना सौनहत में जाकर झूठी शिकायत कर दिया। और प्रभावशील ठेकेदार के शिकायत पर तमतमायें एक गैर वर्ग का पुलिस कर्मचारी संबंधित मजदूर तीरथ गोंड को सोनहत थाना में बुलाकर पहले थप्पड़ मारकर भयभीत किया।और 8000 रुपये देने को कहा। प्रार्थी द्वारा पैसा न देने पर जेल में सड़वा देने की धमकी दिया था। आवेदन की मानें तो पुलिस की मार व जेल जाने की डर से प्रार्थी अपने बकरी बेचकर 5000 पूरुपए धमकाने वाले पुलिस आरक्षक को जाकर दिया। वहीं पुलिस आरक्षक द्वारा 3000 रुपये के लिए तंग करने पर प्रार्थी तीरथ गोंड एक शिकायत लिखकर घटना स्थानीय विशेष थाना तथा पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को इस घटना की लिखित जानकारी दिया है। साथ ही पीड़ित प्रार्थी तीरथ गोंड द्वारा बैकुन्ठपुर स्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के धरना स्थल में पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों को भेजी गई शिकायत की लिखित जानकारी भी दिया। इस घटना को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एल एस उदय ने आदिवासियो के साथ गंभीर अत्याचार व शोषण बताते हुए न्याय न मिलने पर जनांदोलन करने की आव्हान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है।