“पारंपरिक गढ़सभा बच्छराज कुंवरगढ़ का सामान्य सभा हुआ आयोजन,विभिन्न कार्यों की समीक्षा, विवाद निपटारा के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिए गये अहम फैसले”
वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) 7अप्रैल 2021,राज्य के अनुसूचित जिला बलरामपुर के तहसील वाड्रफनगर स्थित ग्राम मानपुर में बाबा बच्छराजकुंवर गढ़धाम में पारंपरिक गढ़सभा बच्छराजकुंवरगढ़ के सामान्य सभा का बैठक दिनांक 6 अप्रैल 2021 को रखा गया । जिसमें कोविड 19 से सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए,बहुत सावधानी पूर्वक यह सभा संपन्न हुआ। इस सभा में गढ़जत्रा के आय- ब्यय, गढ़धाम में विभिन्न स्रोतों से आय -ब्यय, विकास कार्य, नियमावली, सदस्यता अभियान, पद एवं पदाधिकारियों के कार्यों, कार्य योजनाओं , परगना सभाओं, पारंपरिक ग्राम सभाओं के गठन आदि की समीक्षा कर अनुमोदन किया । कुछ विवाद के प्रकरणों का निपटान किया गया। शिकायत समाधान, विवाद निपटान व अपील प्रकिया का नियम बनाया गया। बताया गया कि सभा का निर्माण समाज को जोड़ने के लिए है न कि तोड़ने के लिए , इसलिए जो भी सभा को कमजोर करने के लिए सभा के प्रस्ताव के विरुद्ध कार्य करेगा या झूठा अफवाह फैलाया या विवाद पैदा करेगा उसको सभा में ही उपस्थित होकर सबके बीच में जवाब देना होगा। सर्वसहमति से उपरोक्त सभी प्रस्ताव व अनुमोदन पारित किया गया। गढ़स्थल के विकास के लिए शौचालय, सीसी रोड, सीढ़ी, एनिकट, गार्डन, झूलाघर, बोरवेल, शेड निर्माण आदि स्वीकृत कराया गया है, जिसकी जानकारी सभा में रखा गया।