जिले के सुदूर अंचलो में तापमान के बढ़ते प्रभाव के कारण नदी नाले तथा जलस्त्रोत सुख रहा है। वहीं क्षेत्रों में अधिकांश हैंडपंप के पानी सूखने लगे हैं। हैंड पंप खराब होने से पेयजल की समस्या बन गई है। जिससे लोग गंदे पानी पीने में मजबूर हैं। जानकारी की मानें तो ग्राम पंचायत पस्ता चंद्रिकापुर सुरजीहापारा के हैंडपंप खराब होने के कारण ग्राम वासियों को पीने के पानी के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी नाले की गंदे पानी पीने से कई तरह की रोग से ग्रसित हो जा रहे हैं गांव वासियों का कहना है की हमें कई बीमार की शिकार होना पड़ सकता है हमारी सुनवाई नहीं हो पा रही है
इस समस्या को दूर करने के लिए हैंडपंप को ठीक करने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया है। ग्राम चंद्रिका पुर के सुनीता, कुंती बाई , अनसूया, लीलावती, कैलाशो दुर्गा प्रसाद मरकाम इत्यादि लोगों ने कहा कि पिछले कई महीनों से लगा हैंडपंप खराब पड़ हुआ है जिस कारण से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस हैंडपंप को ठीक करने की मांग को लेकर एक बार नहीं कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों को आग्रह किया गया है , लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिस कारण से आम लोगों की समस्या बढ़ती ही जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहना है कि अगर जल्द से जल्द इस हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को भारी दिक्कत होगी और जिस तरह गर्मी की सहानुभूति को देखते हुए और लोगों की चिंताएं समस्याएं बढ़ती जा रही है। उन लोग की सुनवाई कहीं नहीं हो पा रही है, इस वजह से ग्रामवासियों बहुत चिंता और विपत्ति में दिख रहे हैं ।