एक मामलें में सास ससुर भरे समाज में दामाद को लगवाये थे बैठकी। क्रोध में दामाद अपने पिता से मिलकर सास ससुर की कर दी हत्या ,क्षेत्र में दहशत ।

(संतोष कुमार टोप्पो सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ)बलरामपुर,छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) 29 मार्च 2021 जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उलिया जंगल के मुख्य मार्ग में दिनदहाड़े पति पत्नी की हत्या कर फेंक देने की सनसनी खेज घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।तभी रास्ते में उनका रास्ता रोक कर दोनों के सिर को बुरी तरह कुचल कर हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पस्ता पुलिस की टीम ने विवेचना शुरू कर दी है।वहीं देर शाम तक जिले के एसपी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मृतक दोनों पति पत्नी विजयनगर मेघुलि के रहने वाले थे। और पिछले 2 दिनों से अपने बेटी दामाद के यहां नावाडीह गए हुए थे,, और वहां अपने बेटी का झगड़ा सुलझाने में लगे हुए थे। बेटी के घर से आज दोनो पति पत्नी रहमतुल्लाह और आईशूनिशॉ बाइक में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते मे अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं। वीओ02- दोपहर 3 बजे के आस पास पस्ता पुलिस को इसकी जानकारी मिली,पुलिस को यह जानकारी मिली कि किसी का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस की टीम आसपास खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। वहीं सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी रामकृष्ण साहू और अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, और देर रात तक इनकी विवेचना जारी रही। एसपी ने कहा कि मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है, लेकिन पुलिस हत्या मानकर इसकी विवेचना कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद उसमें पूरा कारण स्पष्ट होगा वही पुलिस की दूसरी टीम संदिग्धों की तलाश में भी जुट गई है एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे। शंका की कयास की जा रही है। दामाद को भरे समाज में कराया था उठक-बैठक। हो सकता है कि तैश में सास-ससुर को सरेराह मार डाला होगा।पस्ता थाना क्षेत्र के बेदो बाथन जंगल में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई थी।. दोहरे हत्याकांड के इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है।. वारदात में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हत्यारा कोई और नहीं दामाद और समधी निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । दरअसल, 2 दिन पहले पस्ता थाना क्षेत्र में एक सूनसान जंगल के रास्ते पर महिला और पुरुष की लाश मिली थी. इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. मौके पर पुलिस पहुंची और मृतकों की शिनाख्त की. पुलिस ने वारदात की जिम्मेदारी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को सौंपी थी. सूत्रों की मानें तो धारदार हथियार से हत्या पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त रहमतुल्लाह और एसूंन के रूप में की, जो विजयनगर चौकी क्षेत्र के मेंघुली गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाई. तब पुलिस को पता चला कि मृतक दंपति अपनी बेटी मैमून निशा के घर कुसमी थाना क्षेत्र के नावाडीह से लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वहीं दामाद ने ससुर की हत्या करना कबूला लिया।पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान परिवारिक कलह की बात सामने आई थी। तब पुलिस ने मृतक दंपति के दामाद प्यारे मोहम्मद से पूछताछ शुरू की।. पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्यारे मोहम्मद ने अपने पिता के साथ ससुर की हत्या करना कबूल कर लिया है। धारदार हथियार से सास-ससुर की कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक दंपति की बेटी मोनिशा की शादी 2020 में नवाडिह निवासी प्यारे मोहम्मद से हुई थी. मृतक दंपति की पारिवारिक कलह पर दामाद को समझाइश देने गए थे. दामाद को समाज के बीच उठक-बैठक कराए थे. इसी से नाराज होकर दामाद प्यारे मोहम्मद और समधी निजाम अंसारी ने धारदार हथियार से सास-ससुर की हत्या कर दी ।और पुलिस डिपार्टमेंट मुजरिम को पकड़ने में कामयाब रही।