तकोरिया छत्तीसगढ GCG NEWS आदिवासीविभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि वर्ष 2021-22 में पं0 जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ रा6ज्य के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 मार्च 2021 को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप ओड़गी नाका के पास स्थित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित किया जाएगा। चयन परीक्षा में षामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेष पत्र आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को स्वयं की एक फोटोग्राफ लेकर आनी होगी। कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आना होगा।
Post Views: 561