नगर परिषद भेरूंदा में काशीराम दादा का 25 साल नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर हुए सम्मानित

(विक्की बारिवे संवाददाता द्वारा)

सिहोर मध्यप्रदेश (GCG NEWS) 27 फरवरी 2021 जिले के नगर परिषद भेरुंदा नसरूल्लागंज मे कार्यरत कर्मचारी श्री काशीराम दादा राठोर आज सेवानिवृत्त हुए। श्री काशीराम दादा ने नगरीय निकाय मे वर्ष 1995 से नियमित रूप से कार्य किया। इन्होने शासकीय सेवा मे सफलतम 25 वर्ष पूर्ण किए है। इस अवसर पर फूूल-मालाओं से स्वागत कर उपहार भेंट किया । इनके आने वाले भविष्य की उज्जवल कामना की इस अवसर पर नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि राजेश लखेरा पूर्व पार्षद नरेंद्र माहेश्वरी पूर्व पार्षद मेहरबान सिंह पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सोनी रामभरोस राठौर सहित निकाय के कर्मचारी और नागरिक गण उपस्थित रहे