गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने छात्र छात्राओं की समस्याओ को लेकर सरगुजा संभाग आयुक्त दफ्तर को घेरा।

(हंसवती श्याम/ फूलकुंवर ओरकेरा विशेष संवाददाता द्वारा)

अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़, गोंडवाना उदय/GCG NEWS GRUP INDIA, 8 सितंबर 2023 हकीकत को समझें तो आज शिक्षा मानव जीवन के लिए अतुल्य है। आज हकीकत को समझें तो शिक्षा आदिवासी समुदाय बाहुल्य क्षेत्रों में समाज के दबे कुचले वंचित वर्ग जो संबृद्ध वर्गों काफी पीछे छुट गए हैं। दरअसल इन क्षेत्रों में लाचारी से कसमसाती जनता जिनके लिए केंद्र सरकार जो योजनाओं का संचालन किया है। जो इन वर्गों का हक छीनने से कम नहीं है। इस दोहरे जाल में फंसी जो हालिया दौर में शिक्षा का महत्त्व को समझ चुकी है। और अविवेक और दबेपन से हट कर आज आदिवासी समाज के युवा सरकार के सामने शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के सरहदी संभाग आयुक्त के दफ्तर को घेरा और कहा कि 20 दिनों के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा किसी प्रकार से कोई ठोस कदम नहीं उठाया किसका हम विरोध करते हैं। उक्त बातें गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह श्याम ने एक आयोजित आंदोलन के माध्यम से स्पष्ट किया। और कहा सरगुजा संभाग के अंतर्गत जिला प्रशासन के अंतर्गत जितने भी विद्यालय संचालित हैं शिक्षकों की पूर्ति किया जाए। तथा आर्थिक रुप से कमजोर आदिवासी तथा अन्य दुर्बल वर्गो के विद्यार्थियों को छात्रवासों में समुचित व्यवस्था किया जाए। व्यवस्था नहीं होने पर किराये में रह रहे छात्र छात्राओं को छात्र वृति समय पर दिया जाए।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह श्याम, जीएस यू प्रदेश महासचिव तिरुमल मनोज मरावी जी, जिला अध्यक्ष कोरिया सुनील आयाम ,जिला अध्यक्ष सूरजपुर जगत उईके, बलरामपुर जिला जिला अध्यक्ष राजदेव उइके, एमसी बी जिला से जिला अध्यक्ष वीर सिंह उईके, सरगुजा जिला जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पेंदरो सहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।