गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से जबलपुर के बरगी विधान सभा चुनाव में हो सकते हैं संभावित उम्मीदवार सखावत खान। मिशन 2023 के लिए पार्टी हुआ सक्रिय।

राम गोपाल सिंह उईके ब्यूरो चीफ द्वारा 

जबलपुर मध्य प्रदेश 8अप्रैल2023 GCG NEWS, यूं तो साफ जाहिर है कि मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सक्रिय राजनैतिक दलों के रुप में आंका जाता है। बहरहाल सतारूढ़ भाजपा तथा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में एक चुनौति से कम नहीं है। अब मूल निवासी जनता भली भांति से ये दोनों दलों की धर्मांध ताकतों को जानते हैं। जो धूर्तता की राजनीति करते हैं। इसी दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से एक अनौपचारिक बातचीत में यह तो साफ है कि जबलपुर  जिला के बरगी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहे सखावत खान जो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। उक्त जानकारी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने प्रेस को बताया है, उन्होंने कहा कि पार्टी सामान्य सीट में सामान्य प्रत्याशी ही उतारेगी। जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला हमेशा कांग्रेसी भाजपा के बीच में रहा है, लेकिन इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आदिवासियों को साधने के लिए अपनी रणनीति पूरी तैयार कर चुकी है। बरगी विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी वोटरों का एक जातीय समीकरण बनते हुए नजर आ रहा है, आदिवासी वोटर एक निर्णायक भूमिका में है, पार्टी सामान्य सीट होने के नाते पार्टी सामान्य प्रत्याशी ही उतारेगी इस तरह का कयास लगाया जा रहा है। वहीं कुछ दबे जुबान इस क्षेत्र में आदिवासी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। लेकिन सूत्रों से जानकारी मिला है कि पार्टी सामान्य सीट में सामान्य प्रत्याशी ही मैदान में उतारेगी और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में इसका अच्छा खासा प्रभाव भी देखने को मिलेगा। फिलहाल पार्टी के पास सखावत खान ही एक विकल्प है जब से श्री खान का नाम सामने आया है तब से कांग्रेसी भाजपा में बेचैनी देखने को मिल रही है श्री खान का अच्छा खासा प्रभाव बरगी विधानसभा क्षेत्र में दिख रहा है और सघन जनसंपर्क भी चालू कर दिया है! फिलहाल यह एक कयास है पार्टी क्या निर्णय लेगी यह तो भविष्य ही तय करेगी।