प्रदेश के आदिम जाति और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बच्छराज कुंवर धाम में पहुंचकर किया पूजा अर्चना, बैगा पुजारियों द्वारा पीले चावल से टीका लगा कर मंत्री को किया सम्मानित।
प्रदेश के आदिम जाति और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बच्छराज कुंवर धाम में पहुंचकर किया पूजा अर्चना, बैगा पुजारियों द्वारा पीले चावल से टीका लगा कर मंत्री को किया सम्मानित।
वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ गोंडवाना उदय/GCG न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया 1अप्रैल 2023, बीते दिनों बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुर के बाबा बच्छराज कुँवर धाम पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम ने पहुंचकर पूजा अर्चना किया गया है। और वहां के मुख्य पुजारी बसंत बैगा ने हल्दी चावल के टीका लगाकर स्वागत किया। वहीं बाबा बच्छराज कुंवर धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भवन निर्माण एवं बिजली व्यवस्था के लिए समिति सदस्यों ने मंत्री जी को आवेदन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है जहां मंत्री जी ने सभी मांगो को जल्द पुरी करने की आश्वासन दिया है। वहीं साथ में वाड्रफनगर तहसीलदार व कई विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, इस दौरान पुजारी रामबक्श बैगा, जगरनाथ गढ़ बैगा, चंद्रदीप कोर्चो, सुखराज पोया, रामलाल कोरमा, राजकुमार पोया एवं अन्य समिति के सदस्य व श्रद्धालुओं लोग भी उपस्थित रहे।