(सीपी मरावी/डी पी मरकाम ब्यूरो चीफ द्वारा)
अम्बिकापुर सरगुजा, GONDWANA UDAY/GCGNEWS, 15 नवंबर 2022, जिले के अंबिकापुर मुख्यालय में 32 प्रतिशत आरक्षण की कटौती को लेकर सरगुजा संभाग मुख्यालय में एक दिवसीय सरगुजा बंद का ऐलान आदिवासी समुदाय द्वारा किया गया था। जिसमें लाखों की संख्या में, अंबिकापुर शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में आदिवासी समुदाय द्वारा 12 बजे से 5 बजे तक नाके बंदी कर दिया। जहां सतारुढ सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का वरिष्ठ पदाधिकारी एवम पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने अपने आसंदी से कहा कि हम कोई दोयाम दर्जे का नागरिक नहीं, हम यहां के मूल निवासी हैं। यह हमारा जमीर है। हमारे पूर्वजों का अपना ऐतिहासिक साम्राज्य था। काल चक्र है कि आज हम जंग की ज़िंदगी और लाचारी से जूझ रहे हैं। वहीं हमारी सबसे बड़ी चूक आजादी के बाद से सता हम दूसरो के हाथों सौंपते रहे हैं। और वहीं सता की ताकत से आज हमारे मौलिक और संवैधानिक अधिकार आरक्षण की मिटाने की सबसे बड़ी साजिश आज जारी है। डॉ उदय सिंह ने आरक्षण के विरोध में आए लोगों से आग्रह किया, कि जब तक हमें प्रदत आरक्षण जैसे मौलिक हमारा हक्क और संवैधानिक अधिकार से हमें वंचित किया गया तो देश की सता को बदल कर रख देंगे। उन्होंने कहा आज आदिवासियों को सतारूढ़ सरकार जानबूझ कर उद्वेलित कर रही है। आजादी के बाद से हमें पांचवी अनुसूची की संवैधा
निक अधिकार मिला है। जिसे मिटाने की प्रयास कर रही है उन्होंने कहा आदिवासी समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ना और संघर्ष करना सीखा है। आने वाले समय में कांग्रेस और भाजपा का आदिवासी क्षेत्रों से नेस्तनाबूद कर देगें। आज इस मंच से आप सबको सपथ लेके जाना है। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संचालक अध्यक्ष अधिवक्ता अनूप सिंह टेकाम सहित, समाज के जुझारू नेता जंगसाय पोया, सूर्य प्रकाश नेताम सहित प्रत्येक समाज के दर्जनों पदाधिकारियों ने 32 प्रतिशत आरक्षण की कटौती को लेकर सरकार का तीव्र भर्त्सना किया। और कहा सरकार तत्काल अध्यादेश लाकर यदि हमें पूर्व से प्रदत हमारी मौलिक व संवैधानिक अधिकार आरक्षण को यथावत नहीं किया। तो यह जंग ऐ ऐलान है कि 2023 में सरकार गिरा देंगे।
“डा उदय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सतारूढ़ सरकार जानबूझ कर आदिवासीयों को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं क्षण क्षण पलटी मारने वाली सताच्युत भाजपा भी आरक्षण की कटौती को लेकर कांग्रेस का साथ देने में जिसका अहम भूमिका है।