विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम सूरजपुर में हुआ संपन्न

डी. पी. एस. मरकाम जिला ब्यूरो प्रमुख सूरजपुर

9 अगस्त 2022 विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से जिला सूरजपुर पुराना बस स्टैंड प्रांगण में मनाया गया, विश्व आदिवासी दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित आदिवासियों मूल निवासियों दिवस 9 अगस्त को पूरे विश्व में मनाया जाता है, आदिवासियों की लड़ाई पेशा कानून लागू करें,एवं जल जंगल जमीन के रक्षा करना क्योंकि हम आदिवासी हैं, व प्राकृतिक देव की पूजा करते हैं, एवं जनजाति वर्ग समाज धर्म अलिखित है, वह समाज प्राकृतिक अनुसार मौसम दिन पखवाड़े महीना साल के आधार पर पारंपरिक रूप से पूजा-पाठ व तीज -त्यौहार मनाते हैं,पांचवी अनुसूचित क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पारंपरिक या रुढ़ीगत सीमा (सिवान )के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक उपयोग जैसे -निस्तार चराई -गौण वन संपदा खनिज जल जमीन जैव विविधता देव स्थालीय तथा भारत सरकार द्वारा प्रदत ट्राईबलो के लिए संचित( खनिज न्यास )निधि (DMF) राशि का शासन प्रशासन मिलकर बंदर बांट ना करें, जिसका उपयोग प्रभावित परिवार या उनकी शिक्षा, सुरक्षा, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य समस्याओं की पूर्ति किया जावे,सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार सभी समाज के लिए सामाजिक भवन के लिए 25 -25 लाख की स्वीकृति प्रदान किया है,उन्होंने बताया कि आप लोगों का राशि कलेक्टर के खाते में आ गया है,उस राशि से निर्माण कराएं तथा सभा स्थल में अपनी कला का प्रस्तुति दे रहे, सभी पार्टियों को पांच -पांच हजार रूपये पुरुस्कृत देने की बात कही एवं सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया,कार्यक्रम में अतिथि रहे प्रेम नगर विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मरावी, उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य सुश्री शशि सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंद कुवंर सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर जिला अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा महासचिव बृजमोहन सिंह गोंड जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह एवं सभी समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे,

डी. पी. एस. मरकाम कि रिपोर्ट ✍️✍️✍️✍️