चिकित्सा सेवा के अभाव में पंडो समाज की दुधमुंही बच्ची ने तोड़ी दम, मृत बेटी को गोदी में लेकर मां विलखती रही। पंडो समाज में आक्रोश।

(उदय पंडो द्वारा)

मृतिका भारती पण्डो पिता रामविचार पण्डो उम्र- 1 वर्ष 6 माह के अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर मृत्यु होने पर जांच कराने, लापरवाह स्वास्थ्य विभाग स्टाफ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने कमिश्नर व संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर छत्तीसगढ़/GCG NEWS GRUP,14 मई 2022, मिली विज्ञप्ति के मुताबिक जैसा कि मृतिका भारती पण्डो पिता रामविचार पण्डो उम्र लगभग 1 वर्ष 6 माह ग्रामपंचायत पीपर पान थाना सनावल रामचंद्र पुर ब्लॉक जिला बलरामपुर-रामा नुजगंज की निवासी थी। यह पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की सदस्य थी। इसका तबीयत खराब होने पर सरकारी अस्पताल सनावल में लेकर गये थे वहां से वाड्रफ नगर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रिफर किया गया था। वाड्रफनगर अस्पताल में भारती पण्डो को 5 दिनों तक भर्ती कर इलाज किया गया था और इसके बाद चिकित्सक के द्वारा छुट्टी कर घर भेज दिया गया था। भारती पण्डो का मृत्यु घर पर दिनांक 11/5/2022 समय लगभग 3 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि भारती पण्डो को 12 दिनों से बुखार एवं पतला दस्त लाल पेचिश की समस्या था। भारती पण्डो का तबीयत ठीक होना समझकर चिकित्सक के द्वारा अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया और घर पर मौत होना समझ से परे है ।

भारती पण्डो डेढ़ साल की लड़की थी वाड्रफनगर अस्पताल में कोई शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं हैं इसके बावजूद भी इलाज 5 दिनों तक भर्ती कर इलाज किया गया और अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया। इसके बाद घर पर मौत होना यह पता चलता है कि भारती पण्डो अच्छे से ठीक नहीं हो पाई थी उसके आंतरिक समस्याओं को इलाज करने वाले चिकित्सक नहीं समझ पाए इसके लिए शिशु रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता थी । इलाज करने वाले चिकित्सक को शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए रिफर न कर के छुट्टी बनाकर घर भेज दिया गया जिससे कि डेढ़ वर्षीय लड़की की घर पर अच्छा इलाज के अभाव में मौत हो गया। इसमें इलाज करने वाले चिकित्सक का लापरवाही देखा जा रहा है, उनके गलत फैसले से एक विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के बच्ची का मौत हो गया। अगर समय रहते वाड्रफनगर अस्पताल से जिला अस्पताल बलरामपुर के लिए रिफर किया गया होता तो शायद यह दुखद घटना नहीं होता । जिला अस्पताल बलरामपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध हैं।
भारती पण्डो के मौत के संबंध में बारीकी से जांच करने की आवश्यकता है।
मृतिका भारती पण्डो के मौत के संबंध में जांच कर लापरवाह स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया गया है ताकि भविष्य में इस प्रकार का लापरवाही न हो।

उदय कुमार पण्डो
प्रदेश अध्यक्ष
छ.ग. प्रदेश सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति