विभिन्न मांगों को लेकर सूरजपुर जिला के मनरेगा कर्मचारियो ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

“डी पी एस मरकाम ब्यूरो चीफ सूरजपुर 

मनरेगा अधिकारी एवं कर्मचारी नियमितीकरण को लेकर कलेक्ट्रेट जाकर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा गया,

सूरजपुर / रामानुजनगर 15 मार्च 2022 GCG NEWS जानकारी की मानें तो अपने अधिकारों की मांगों को लेकर  रामानुज नगर विकास खंड समेत जिले भर के मनरेगा अधिकारी व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने किया संकेतिक धरना प्रदर्शन, रामानुज नगर व जिले भर की मनरेगा अधिकारी कर्मचारी धरना प्रदर्शन किया छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर कुशल ऑपरेटर रोजगार सहायक मनरेगा अधिकारी कर्मचारी कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपा गया, छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत केंद्र में कांग्रेस सरकार के द्वारा फरवरी 2006 किया गया था भारत ग्राम प्रधान देश है, इसमें इस महत्वकांक्षी योजना के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब गरीब परिवारों के जीवन यापन में काफी सुधार हुआ है, इस योजना की जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारी ग्राम रोजगार सहायक राज्य जिला जनपद एवं ग्राम पंचायतों में आज आज भी संविदा मानदेय अल्प वेतन में कार्यरत हैं, मनरेगा के मजदूरों को भी 100 दिवस रोजगार प्रदान करने एवं 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान की गारंटी होती है,परंतु हम मनरेगा कर्मियों की नौकरी की कोई गारंटी नहीं है,जिस प्रकार शिक्षा कर्मियों को नियमितीकरण किया गया है, इसी प्रकार मनरेगा कर्मियों को भी नियमितीकरण करें,छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के 2 सूत्रीय मांगों चुनावी घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जावे नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा अधिनियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी का नियमावली लागू किया जावे, विगत चार-पांच माह से मनरेगा कर्मियों का वेतन भुगतान एवं विगत 3 वर्षों से वेतन वृद्धि को लागू करें या मनरेगा कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट के सामने इंकलाब जिंदाबाद आज करो अर्जेंट करो हम को परमानेंट करो का नारा लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया