कोरिया जिले के भरतपुर जनपद पंचायत के सीईओ एवं इंस्पेक्टर तथा एक सतारुढ़ स्थानीय नेता की प्रताडना की आरोप से पंचायत सचिव की फांसी से हुई मौत को लेकर गोंडवाना करेगी-जंनादोलन ।

 GCG NEWS

ब्रेकिंग न्यूज 

कोरिया छत्तीसगढ़ 25 फरवरी 2022,

जिले के जनजाति बाहुल्य हल्का भरतपुर में च्युल के सचिव छतरपाल बालंद की मौत को हर विपक्षी दल अपनी अपनी धार तेज कर  दिये हैं। इस अंचल में सक्रिय राजनैतिक दल भी अब पीछे नहीं है। जैसा की जनपद पंचायत भरतपुर के दो अधिकारियो एवं एक नेता के नाम पर सचिव फांसी के फंदे में लटकने के पहले जो खत लिखा है। यहां के जनपद सी ई ओ अनिल अग्निहोतरी, पंचायत इंस्पेक्टर राम कुमार पांडेय एवं एक स्थानीय नेता के लिये मृतक सचिव के हाथो लिखा सुसाईड नोट इन तीनों के लिए गले की फांस बन गया है। इन मामले को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा भी आग की धुँआ पहले से ही कर दिया है। अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस घटना की आग की लपटें में घी डाल दिया जिसका धधक तेज हो गया है।जानकारी की मानें, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टीके द्वारा भरतपुर जनपद पंचायत  के पंचायत सचिव छत्रपाल सिंह बालंद के आत्महत्या के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर को ज्ञापन पत्र देकर कहा गया कि सुसाइड नोट पर जिन दोषी व्यक्तियों का नाम आया है, जैसे जनपद पंचायत,भरतपुर के सीओ अनिल अग्निहोत्री पंचायत स्पेक्टर राजकुमार पांडे कांग्रेसी नेता संसद प्रतिनिधि एवं ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रवि प्रताप सिंह पर एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की राशि प्रदाय की जाए, तथा मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए की मांग करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित  परिवार को न्याय दिलाने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहेगा कार्यवाही ना होने की स्थिति पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उग्रआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सपने में महाराणा प्रताप सिंह ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं जनपद सदस्य भरतपुर रामदेव सिंह परस्ते जिला उपाध्यक्ष कोरिया हीरालाल सहित  जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।