प्रेमनगर जनपद पंचायत स्तर पर सहायक शिक्षकों द्वारा वेतन विसंगतियों को लेकर हुई बैठक

 दिनेशकुमार उदय ब्यूरो चीफ

प्रेमनगर प्रेमनगर सूरजपुर छत्तीसगढ  08.12.2021 को विकास खंड-प्रेमनगर के सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका साथियों का छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक ईकाई-प्रेमनगर के तत्वावधान में सम्माननीय अध्यक्ष ओंकार सिंह पोर्ते जी के अध्यक्षता में बैठक प्रा.शा. रधुनाथपुर के प्रांगण में प्रांतीय निकाय के आह्वान पर सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर होने वाले चरणबद्ध हड़ताल के संबंध मेंआयोजित किया गया था। जिसमें सर्व सम्मति से 11 व 12 दिसंबर को विकासखंड स्तर” पर धरना प्रदर्शन एंव 13 दिसंबर को “विधानसभा धेराव” एंव 14 दिसंबर से “अनिश्चितकालीन हड़ताल” में जाने का निर्णय लिया गया एंव विकास खंड के सभी सहायक शिक्षक / शिक्षिकाओं को आंदोलन में शामिल का अपील किया गया है

जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह करियाम , ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार सिंह पोर्ते , श्रीमती पुष्पा नेटीअध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती उषा मरकाम जिला संगठन मंत्री, श्रीमती नेहा लकड़ा जिला संरक्षक, बालकरण सिंह , सत्यदेव सिंह, पुष्पराज पाण्डेय, कमलेश सिंह सुदर्शन सिंह पंडित कुसरो संदीप पावले रघुवीर सिंह दिनेश अरगल मदन सिंह अनिता सिंह अश्फाक अली मनीषा एक्का ।