कोरबा जिले के जटगा पुलिस चौकी द्वारा निर्दोष आदिवासियों के खिलाफ झूठी मामला दर्ज करने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया घेराव।

(जगरनाथ कोर्चे संवाददाता द्वारा)

पसान कोरबा छत्तीसगढ़ GCG NEWS 27 नवंबर 2021 को जिले के जटगा पुलिस चौकी द्वारा आदिवासी समाज के कुछ निर्दोष लोगों पर झूठी मामला दर्ज करवाने के विरुद्द गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। तथा पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई पसान शिवराम सिंह मरकाम जी की अध्यक्षता में जटगा की पवन भुइयां में अन्याय अत्याचार पुलिस के द्वारा झूठी शिकायत के खिलाफ जटगा चौकी (थाना) घेराव व चक्काजाम दिनांक 26 11 2021 दिन शुक्रवार संविधान दिवस को किया गया जिसमें एसडीएम अनुभागीय अधिकारी पोंडी उपरोड़ा और एसडीओपी अनुभागीय अधिकारी कटघोरा द्वारा आकर आश्वासन दिया गया और 10 दिन की समय की मांग की जिससे उचित जांच हो सके और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के ऊपर कार्यवाही एवं जेल और जो आरक्षकों ने झूठी कार्यवाही करते हुए मारपीट किए हैं उनको निलंबित करने का आश्वासन दिया गया । जिसमें मुख्य अतिथि  गिरजा सिंह कोराम जी जिलाध्यक्ष (गोंगपा)  सुरेश सिंह पोर्ते जी पूर्व जिला अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला कोरबा छत्तीसगढ़, कुलदीप सिंह मरकाम जी संगठन मंत्री तपस सिंह मार्को जी युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा, जगतपाल सिंह जी कार्यकारी अध्यक्ष गोंगपा, जयराम सिंह आयाम जी ब्लॉक उपाध्यक्ष पसान गोंगपा, मुकेश कुमार पोया जी,ब्लॉक उपाध्यक्ष गोगपा ,.जगरनाथ सिंह कोर्चे जी ब्लॉक उपाध्यक्ष पसान इकाई, शिवकुमार मसराम जी ब्लॉक प्रचार मंत्री गोंगपा,.प्रताप सिंह अर्मो जी ब्लॉक कानूनी सलाहकार, तिरुमल शंकर सिंह उईके ब्लॉक प्रचार मंत्री ,तिरुमल नरेंद्र सिंह कुशरो जी जिला संयोजक (GSU), तिरुमल धन सिंह श्याम जी ब्लॉक पसान गोंगपा, तिरुमल ननकू राम मरपच्ची जी, तिरुमल राजकुमार मरपच्ची जी एवं सभी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक पसान इकाई द्वारा जटगा के पावन भुइयां में संविधान दिवस मनाया गया।।