गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा आदिवासियों की लूटी हुई भूमि वापसी कराने को लेकर किया जनांदोलन, राष्ट्रपति के नाम कार्यपालिक दंडाधिकारी खड़गवां को सौंपी ज्ञापन।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा आदिवासियों की लूटी हुई भूमि वापसी कराने को लेकर किया जनांदोलन, राष्ट्रपति के नाम कार्यपालिक दंडाधिकारी खड़गवां को सौंपी ज्ञापन।
कोरिया खड़गवां/ छत्तीसगढ GCG NEWS 22 नवंबर 2021, छत्तीसगढ़ स्थित संपूर्ण कोरिया जिले सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी खड़गवां तहसील जो पांचवी अनुसूचित क्षेत्र है। इन इलाकों में आदि वासियों की पीढ़ी से काबिज वन एवं निस्तार की भूमि पर गैर दबंग वर्गों द्वारा अवैध तरीके से छल पूर्वक कब्जा कर मकान बना लिया गया है। जिससे भोले भाले आदिवासी वर्ग के लोगों को वेदखल करने जैसे विषम मुद्दे के आलावा आदानी कोल ब्लॉक परसा केते द्वारा खड़गवां तहसील के 16 ग्राम पंचायतों को जिनमें पीढ़ी से काबिज आदिवासी किसानो की सैकड़ो एकड़ भूमि वृक्षारोपण के नाम पर अधिग्रहण की जैसे मामला सर्वाधिक विषम मुद्दा है। साथ ही साथ गैर दबंगो द्वारा धनपुर में बैगा आदिवासी पत्नी बना कर तथा बोड़ेमुड़ा मूलत: उतर प्रदेश से आकर बसा एक गैर वर्ग द्वारा एक निर्धन बैगा जन जाति की भूमि पर अनाधिकृत रुप से पैसा की दम पर पक्के का मकान लिया है।वहीं निधन बैगा आदिवासी दर दर भटक रहा है जिसे रहने ठौर नही, वहीं रतनपुर में ऐसे ही मूलत: उड़ीसा निवासी जो चिरमिरी कालरी रिटायर गैर वर्ग का व्यक्ति दबंगई के साथ राजस्व अमलो के मिली भगत से आलिशान मकान बना लिया है और तेजी जमीन बैगा आदिवासियो की भूमि को घेर रखा है। साथ ही साथ बिना किसी डिग्री का भोले भाले आदीवासी लोगों को ईलाज के नाम पर लुटने का आये दिन शिकायतें मिल रहा है। लेकिन राजनीतिक प्रभाव स्थानीय लोग डर जाते हैं। उसके साथ ही कई अन्य गैर वर्गों के लोगों द्वारा शासकीय भूमि में कब्जा कर मकान बना लिये हैं। जिससे गैर वर्गों का तेजी से यहां बसाहट के कारण बैगा एवं गोंंड आदिवासियों की परंपरा पर गंभीर असर पड़ रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह के नेतृत्व में शीघ्र कार्यवाही को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सर्वाधिक अहम आदिवासियों की शासकीय निस्तार की भूमि पर गैर वर्गों द्वारा अवैध कब्जा को हटाने के लिए राष्ट्रपति के नाम पर स्थानीय कार्यपालिक प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया। तथा शीघ्र हटाने की कार्यवाही की मांग किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, गोंड समाज के प्रमुख ज्वाला सिंह आयाम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरुज लाल नेटी,सुरेश कोराम, जलंधर मरकाम, तपेस्वर मराबी,विजय सिंह मराबी सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं नेहिस्सा लिया ।