प्रेमनगर में सहायक शिक्षक फेडरेशंन का बैठक हुआ संपन्न

(दिनेशकुमार उदय ब्यूरो चीफ)

सूरजपुर प्रेमनगर, छत्तीसगढ़ GCG NEWS/बीते 20 नवंबर 2021दिन शनिवार को सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक ईकाई-प्रेम नगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ को बैठक का आयोजन किया गया। जो ओंकार सिंह पोर्ते जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सहायक शिक्षकों का बहुप्रतीक्षित एवं प्रमुख मांग वेतन विसंगति को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया एवं अभी तक अपडेट रखा गया था साथ ही सात ब्लाक कार्यकारिणी का नवीनीकरण एवं विस्तार करते ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष, संकुल का संकुल अध्यक्ष, जिला स्तर के पदाधिकारियों का चयन कर जिम्मेदारी दिया गया। सूरजपुर जिले में सहायक शिक्षकों का होने वाले सम्मेलन दिनांक 04.12.2021 दिन शनिवार को लेकर चर्चा परिचर्चा किया साथ ही अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में जुटने का आह्वान एवं अपील किया गया।