नगर पंचायत प्रेमनगर में सार्वजनिक नलकूप का उपयोग निजी तौर पर करने पर आवेदिका कैलाश ने जताई आपति

प्रेमनगर सूरजपुर /छत्तीसगढ़/GCG NEWS/15 नवंबर 2021 जैसा कि जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर  के वार्ड क्रमांक 14 में नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक रूप से  निस्तार व पेय जल सुविधाओ के लिए नलकूपों का निर्माण किया गया है।उक्त संबंध में एक महिला आवेदिका ने नगर पंचायत के अधिकारीएवं कनिष्ट अभियंता विधुत को एक आवेदन देकर सार्वजानिक नलकूप का उपयोग निजी सब्जी बाजी के निस्तार करने पर आपति दर्ज कराई है। प्रशासन से शीघ्र सार्वजनिक निस्तार के लिए निजी निस्तार से मुक्त करने की मांग की है।