देवरिया /उतरप्रदेश/ GCG NEWS / आज 0/10/2021 , समय 11:00 बजे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कार्यक्रम स्थल बरसठी ब्लॉक के प्रागंण मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड के नेतृत्व में पार्टी का ग्रामीणांचल में प्रचार – प्रसार आदि प्रमुख समस्याओं को लेकर जिसमें गोंड , धुरिया , जाति को जिला प्रशासन , तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है जबकि भारत सरकार के अमेंडमेंट एक्ट 2002 व्दारा अनुसूचित जनजाति में रखी गई है | जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों शासनादेश निर्गत किए गए हैं | फिर भी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है | जिसकी घोर निन्दा की गई तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को आवास सरकार की अन्य सुविधाएं जिसमें सड़क , खड़न्जा आम रास्ता के लिए काफी परेशान है, महंगाई चरम सीमा पर है आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है जिला प्रशासन , तहसील प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है आम जनमानस परेशान है जिसकी घोर से घोर निंदा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जौनपुर के द्वारा किया गया विकास नहीं हो रहा है और कोई सुविधाएं नहीं मिल रही है | विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई , तथा दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में किसान तथा पत्रकार की हत्या की गई जिस पर पार्टी के पदाधिकारी द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा इस हत्या का घोर निंदा पार्टी के द्वारा किया गया तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मांग किया गया , कि मृतक के परिवार को दुःख की घड़ी में समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए | मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गोंड , व विकास गोंड प्रदेश कार्यकरणी सदस्य ने कहा कि जब तक पार्टी के दिशा निर्देश व संगठन में कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी में काम नहीं किया जाएगा तब तक विकास संभव नहीं है , हम पार्टी के मंच से मांग करते हैं कि पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं होगा विकास नहीं होगा आप लोगों से अनुरोध है कि पार्टी के विचार धाराओं से जुड़िए तथा हर गांव गली में प्रचार प्रसार करिये तथा पार्टी के निर्देशों का पालन करिए पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है अपने अधिकारों के लिये स्वयं लड़िये , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मास्टर रामदुलार गोंड ने कहा कि जब तक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगा |कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्याम बहादुर गोंड ने किया , कार्यक्रम में उपस्थित जिला महासचिव राजेश कुमार गोंड व बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार गोंड व जिला संगठन मंत्री अलंकार गोंड तथा चंद्रेश गोंड ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर व मड़ियाहू ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गोंड ने मिलकर ब्लाक बरसठी कमेटी का गठन कराया गया | जिसमें मनीष गोंड महामंत्री सूरज गोंड , आनन्द कुमार गोंड ब्लाक संगठन मंत्री विश्वनाथ गोंड उपाध्याय इंद्रमणि गोंड उपाध्यक्ष राहुल कुमार गोंड उपकोषाध्यक्ष डॉ श्याम बहादुर गोंड कोषाध्यक्ष मोनू गोंड ब्लॉक अध्यक्ष मछली शहर व धीरज कुमार गोंड ब्लॉक उपाध्यक्ष मछलीशहर
जिला उपाध्यक्ष डॉ रामचंदर गोंड जिला सचिव आदित्य गोंड सूरजभान गोंड आदि
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया |