बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में गोंडवाना जर्नलिज्म एशोसिएसन की ओर से प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन।

गोंडवाना जर्नलिज्म एशोसिएसन कार्यशाला का बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में हुआ आयोजन।

(छतरपाल सिंह मराबी ब्यूरो चीफ)

बिलासपुर छत्तीसगढ़ /GCG NEWS/  7 अक्टूबर 2021, सच कहें, तो मध्य भारत में मूल निवासी विशेष रूप से गोंडवाना भौगोलिक जमीर में बसने वाले समाज देश का चौथा स्तंभ कहलाने वाले पायदान में आज तक समाज के लोगों ने कदम नहीं रख पाया। कुल मिलाकर इसे विडंबना कहें या दुर्भाग्य का खेल, बड़े बड़े सेटे लाईट पर आधारित चैनलों में हमारी आंख तैरती रह जाती है। पर अपनों की पहचान नही हो पाती, जो सिर्फ एक वर्ग विशेष की कठपुतली से कम नहीं है। लिहाजा यह देश की संप्रभुता सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य में प्रेस की स्वतंत्रता आज   खतरे से कम नहीं है। उक्त बातें गोंडवाना उदय के मुख्य संपादक डॉ एल एस उदय ने बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में गोंडवाना जर्नलिज्म एशोसिएसन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा। डॉ उदय ने आयोजित कार्यक्रम में अपने आसन्दी से गोंडवाना न्यूज ग्रुप के प्रशिक्षु पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा। और कार्यशाला में उपस्थित सभी युवा पत्रकारों में बौधिक चेतना लाने के लिए “समाज में पत्रकारिता के महत्व विषयों” पर लिखित रूप से प्रशिक्षु पत्रकारों के कर्तव्य और उनके दायित्य को समझाया और कहा,कि गोंडवाना न्यूज का अपना एक पहचान बनाने की जरुरत है। जो देश और राष्ट्र के लिये अहम हो। उक्त कार्यक्रम गोंडवाना जर्नलिज्म एशोसिएसन की ओर से आयोजित बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन गोंडवाना उदय समाचार पत्र एवं GCG NEWS GRUP की मुख्य संपादक डॉ एल एस उदय ने समाज में पत्रकारिता का महत्व को उक्त कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर संभाग स्तर के प्रतिनिधियों को बखूबी समझाया।तथा देश का चौथा स्तंभ जिसमें समाज में पत्रकारिता का महत्व विषय पर कार्य शाला में आये सभी प्रेस प्रतिनिधियों को गंभीरता से समझाया तथा कहा कि आज मिडिया जगत में  गोंडवाना के लोग काफी पिछड़ चुके हैं।इसलिए इस समाज के युवाओं को समाज में पत्रकारिता का महत्व को समझने की जरुरत है। उन्होनें कहा आज मीडिया के क्षेत्र में जो जागरूपता आयी है।जिसका परिणाम है, कि आज हम एक साथ हैं। और आने वाले समय में गोंडवाना उदय मीडिया जगत में जिसका अपना एक पहचान होगी। उन्होनें कहा, कि गांव की सतह से उपर उठकर समाज के दबे कुचले शोषित वर्गों का एक आवाज बनें। तथा उन्होनें कहा कि राष्ट्र और समाज को गौरवान्वित करें। इस कार्यक्रम में गोंडवाना उदय समाचार पत्रिका के छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख संदीप कुमार पोर्ते,सरगुजा संभाग के ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह मरावी,सूरजपुर ब्यूरो चीफ दुर्गाप्रसाद मरकाम, जिला ग्रामीण संवाददाता अनिल कुमार टेकाम, प्रतापपुर के ब्लॉक प्रतिनिधि कु सोनामनी नेताम,वाड्रपनगर के ब्लाक प्रतिनिधी आशा ध्रुर्वे एवं कु  राधा श्याम ,भरतपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख कु मधु यादव, प्रेमनगर के जनपद ब्यूरो दिनेश कुमार उदय, प्रेमनगर से ब्लॉक रिपोर्टर बुधराम सिंह पावले, पोड़ी उपरोड़ा से अजय कुमार मरावी,मंनेद्रगढ़ जनपद के ब्यूरो रजनी पावले सहित कई अन्य प्रेस प्रतिनिधि भरतपुर भगवानपुर के रमेशकुमार यादव सहित सुन्दरलाल बैगा,अंगदसिंह टेकाम सहित कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।