गोंडवाना साम्राज्य के शंकरशाह रघुनाथ के बलिदान के अवसर पर कार्यक्रम हुआ संपन्न

उमरिया नौरोजाबाद-सच माने तो मुंगलो से लोहा लेना हो या फिर अंग्रेजो की गुलामी की जंजीरो को तोड़ने का साहस,गोंडवाना के वीरो में था वीरांगनाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना नाम सदा के लिए अमर कर गए।ऐसे ही वीर राजा शंकरशाह एवं उनके पुत्र रघुनाथशाह ने मातृभूमि के लिए इसी वीर धरती पर 18सितम्बर 1857 को अपना बलिदान दिया था उनकी याद में ही हर जगह बलिदान दिवस मनाया जाता है जिसमे उमरिया जिले के नौरोजाबाद में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में 24 सितम्बर 2021 को बलिदान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत तिरु.सेनापति श्याम जी की अध्यक्षता में महाराज शंकरशाह-रघुनाथशाह जी की प्रतिमा में मालार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें उपस्थित सभी वरिष्ठ समाज सेवियों का हल्दी चावल से स्वागत की गया उसके बाद सभी नागरिकों का भी हल्दी चावल से स्वागत किया गया एवं सभी वक्ताओं के द्वारा बलिदान दिवस पर अपने-अपने विचार दिए गए साथ ही बीच-बीच मे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं अंतिम में सभी के द्वारा ग्रुप नृत्य के माध्यम के कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-श्याम सिंह मरकाम जी-राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा,विशिष्ट अतिथि-अनिल सिंह धुर्वे जी-युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष,अमान सिंह पोर्ते जी गोंगपा अध्यक्ष भोपाल,इसमाईल खान जी गोंगपा उपाध्यक्ष म.प्र.,बिहारीलाल साहू जी गोंगपा प्रदेश संगठन मंत्री म.प्र.भोपाल,तेजप्रताप सिंह उइके जी प्रदेश उपाध्यक्ष गोंगपा भोपाल,सूर्यपाल सिंह आर्मो जी गोंगपा उमरिया,आधार सिंह परस्ते जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा म.प्र. एवं लखन सिंह बड़करे जी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,सुन्दर सिंह उइके जी गोंगपा सचिव उमरिया,ओमप्रकाश सिंह मसराम किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमरिया, भूपेंद्र सिंह मसराम जी जीएसयू जिला अध्यक्ष उमरिया,ईश्वर सिंह उइके जी गोंगपा जिला उपाध्यक्ष उमरिया,कमलभान सिंह धुर्वे युवा मोर्चा कार्यवाहक अध्यक्ष जिला उमरिया,अश्विन कुमार तेकाम जी ब्यूरो चीफ गोंडवाना उदय न्यूज एवं आसपास के क्षेत्र से आये हुए नागरिक बंधु उपस्थित थे।