रामानुजनगर /सूरजपुर,29 अप्रैल 2021, सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक रामानुजनगर जिला सूरजपुर ग्राम पंचायत परशुरामपुर बडा भैंसापारा में अवैध कोयला खदान धंसने से एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई है। जिस संबंध में स्थानीय पुलिस कर रही है।वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जीरन पंडो पिता खैर साय पंडो बंडा भैंसापारा में अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। मृतक का पत्नी अंगारों बाई पंडो ने बताया,कि उसने अवैध कोयला खनन में कोयला निकालने के लिए लगभग 10 बजे रात को गया हुआ था। बीते दिनों सुबह 10 बजे को अंगारों बाई खाना लेकर कोयला खनन स्थल पर पहुंची, तो जहां पर कोयला निकालते थे। वहां धंसा हुआ दिखा। जहां दबकर जीरन पंडो मृत देखा पाया गया।तथा स्थानीय सरपंच इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग को दिया। जहां पुलिस विभाग आकर मर्ग कायम कर शव को बाहर निकलवाया, तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहरहाल पुलिस जांच में लगी हुई है।