देवभोग/ छत्तीसगढ़/GCG NEWS/24 अप्रैल 2021, स्थानीय एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष महेश नागेश ने कहा कि आज पूरे देश जिस तरह कोरोना नामक वैश्विक महामारी से जूझ रहा है।उसी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों कोरोना की वैक्सीन का मुफ्त में लगाने का निर्णय लिया है। इसका सभी एनएसयूआई कार्यकर्ता और आम जनता स्वागत करती है। इससे यह साबित होता है कि राज्य के मुख्यमंत्री युवाओं और छात्रों के स्वास्थ्य के लिए कितनी चिंतित है। ब्लॉक अध्यक्ष महेश नागेश ने युवाओं, छात्रों एवं आम जनता से अपील की है, कि वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, और घर पर ही रहें, सुरक्षित रहें, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग प्रतिदिन करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचे और सामाजिक दूरी का पालन करें।
महेश ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन का मुफ्त में लगाने का शानदार निर्णय लिए है जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता हूं।
महेश ने आगे कहा कि जो काम केंद्र सरकार को करना चाहिए था वह काम हमारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कर रही है। यह जनहितकारी निर्णय कांग्रेस की ही सरकार ले सकती है।