उप्र त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव के लिए नामांकन आखिरी चरण के लिए एक निर्दल प्रत्याशी के साथ ग्रामीणों का बैठक,जहां कोरोना आपदा का दस्तक नहीं,बिना मास्क लो

जयमंगल सिंह उरैती ब्यूरो चीफ
रावर्टगंज उतरप्रदेश GCG NEWS,16 अप्रैल 2021
यूँ कहें तो सच है, कि देश के भीतर जहां जहां चुनाव है, वहां कोरोना का मानो दस्तक दूर है छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश,जहां चुनाव नहीं है। वहां कोरोना जैसे वैश्विक आपदा मानो हिला कर रख दिया है। मसलन उतर प्रदेश में कुल मिलाकर चार चरणों में होने वाले त्रि स्तरीय पंचायत राज चुनाव जहां पर आखिरी चरण में नामांकन दाखिला करने के एक दिन पहले का यह दृश्य है।जहां ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र पंचायत चुनाव किरबिल से एक निर्दल प्रत्याशी के उपस्थिति में गांव मनबहरी में ग्रामीणों की ओर से बैठक किया गया। जो सोनभद्र के रावर्टगंज जिला मुख्यालय से महज करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।जहां पर हमारे संवाददाता ने उपस्थित लोगों से बातचीत किया। जिस दौरान आसपास के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।जिसमें रूपसाय,बाल किसुन,राम नारायण,राम सिंह,रमेश हरि प्रसाद, ओमप्रकाश, रामभरोष, बाबूलाल, उमाशंकर,शिवपाल,बबई, और निर्दल प्रत्याशी मिथलेश सभी इस चुनावी दौर पर बैठे थे। जहां 17 अप्रैल को नामांकन दाखिला का अंतिम दिन बताया गया। इस बैठक में कोरोना जैसे वैश्विक आपदा का किसी को कोई खौप या भय नहीं देखा गया।आयोजित इस चुनावी बैठक में एक भी लोगों ने किसी प्रकार से कोई मास्क नहीं लगाया था। उन्हे कोरोना का किसी प्रकार से भय नहीं देखा गया।जिस प्रकार छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र दिल्ली जैसे राज्यो कोरोना को लेकर लाकडाऊन लगा है। पर उतर प्रदेश के सरहदी इलाकों में कोई प्रतिबंध नहीं है