बसपा के नीतियों व गरीबो की सेवा के लिए ली सदस्यता।
(बृजेश गोंड ब्यूरो चीफ देवरिया)
(GCG NEWS)
देवरिया जिला भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बसपा कैम्प व कार्यालय बनकटा बसपा पदाधिकारीयो के समक्ष बसपा कि नीतियो व कार्यो मे निष्ठा रखते हुए गरीबों के सेवा के लिए क्षेत्रनीवासिनी श्रीमती सुनीता सिंह ने बसपा का दामन थाम लिया। बसपा के सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि बसपा कार्यालय में किए गए कार्यो व प्रसाशनिक क्षमता के अधार पर मैने गरीब के सेवा के लिए पार्टी की सदस्ता ली है । मै पार्टी के निष्ठवान कार्यकर्ती के रूप में पार्टी के नीतीयो को जन जन तक पहुचाने की प्रयास करूंगी कार्यक्रम में पहुचे बसपा के जिला सचिव इम्तियाज अहमद ने कहा कि श्रीमती सुनीता सिंह के पार्टी मे आने से पार्टी के जनाधार बढेगा। वही विधानसभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र एडवोकेट ने कहा कि सुनीता सिंह सामाजिक कार्यों से जुड रही है उनके लोकप्रियता जुझारूपन का लाभ क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता को मिलेगा।इस दौरान बसपा नेताओ ने श्रीमती सुनीता सिंह को माला देकर सम्मानित किया।उसके पश्चात उन्होंने बसपा का झण्डा थाम लिया।इस दौरान मुख्य रूप से सतदेव यादव विनोद कुमार सिंह संजय पासवान नथुनी मुहम्मद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।