नसरुल्लागंज (GCG NEWS) मंगलवार को टेंट एवं गार्डन एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन नगर के सर्व मंगलम पैलेस गार्डन में हुआ। जिसमें प्रदेश के टेंट एवं गार्डन एसोसिएशन ने कई निर्णय लिए। बैठक में प्रदेश के महासचिव सतनाम सिंह होरा , वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मल्होत्रा प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश सोनी संभाग प्रभारी ललित शर्मा एवं सीहोर जिले के अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार ने बैठक के दौरान एसोसिएशन को होने वाले दिक्कत एवं परेशानियों से अवगत कराते हुए अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की बात कही। सदस्यों ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण टेंट एवं गार्डन का व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुका हैं। इस व्यवसाय से लगभग 36 ऐसे व्यवसाय है जो पूरी तरह जुड़े हुए हैं। इस दौरान कैटरिंग,बेटर, डीजे, बैंड बाजा, डेरी, शादी पत्रिका से संबंधित अन्य कई व्यापार प्रभावित हुए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन प्रशासन को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि हमारा व्यापार वैसे ही चौपट हो चुका है और संचालक कर्ज की स्थिति में पहुंच चुके हैं। यदि आने वाले दिनों में सरकार कोई निर्णय लेती है तो उसका सीधा प्रभाव हमारे व्यापार पर पड़ेगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के नियमों के मुताबिक हम अपना व्यापार संचालित करेंगे, लेकिन हमें अपना व्यापार करने की छूट दी जाए। जिससे हम सभी अपना परिवार आसानी के साथ चला सके। बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक मार हम व्यवसायियों पर पड़ी थी। सरकार ने हमें कोई छूट नहीं दी जिससे दोहरी मार का सामना हमें करना पड़ा है। बैठक में संपूर्ण जिले के टेंट एवं गार्डन व्यवसाय उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आभार ब्लॉक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मिलन मैरिज गार्डन वालों ने व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रुप से ओम खंडेलवाल उमंग पैलेस,महक बाटिका के नईव मंसूरी, रामाधीष पैलेस मुकेश अग्रवाल, परशुराम कुशवाह साईं गार्डन से राहुल अग्रवाल ग्रीन गार्डन से कौशल मियां, सोना पैलेस से लोकेन्द्र पंवार सहित अन्य व्यवसाई गण मौजूद थे।